{"_id":"673906a23a77ff48530d1d79","slug":"gorakhpur-news-recruitment-process-of-teachers-on-110-posts-in-mmmut-startedwill-get-convenience-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-749531-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में 110 पदों पर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू...मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में 110 पदों पर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू...मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 110 पदों पर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर के 57 पदों के लिए कुल 1979 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनकी लिखित परीक्षा 29 और 30 नवंबर को निर्धारित है। प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर के लिए साक्षात्कार के लिए दिसंबर में तिथि निर्धारित की गई है।
एमएमएमयूटी ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 110 सीटों के लिए जनवरी में आवेदन आमंत्रित किए थे। इनमें प्रोफेसर के 22, एसोसिएट प्रोफेसर के 31 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 57 पद शामिल हैं। प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पद साक्षात्कार के जरिए भरे जाने हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पहले लिखित परीक्षा होगी। उसके परिणाम के आधार पर साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसकी तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार की तिथि भी तय कर ली गई है। दिसंबर में विषयवार 9, 10, 11, 12 और 23, 24 को साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी होगी। विश्वविद्यालय में नियुक्त शिक्षकों के प्रमोशन के लिए साक्षात्कार भी इन्हीं तिथियों में होंगे। साक्षात्कार को लेकर योजना बना ली गई है।
विज्ञापन
...
असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा
असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में है। वहां 6 सीटों के लिए सर्वाधिक 600 आवेदन आए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स के 10 पदों के लिए 463, कंप्यूटर साइंस में 21 पदों के लिए 352, सिविल की 8 सीटों के लिए 248 और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की 4 सीटों के लिए 118 आवेदन आए हैं।
...
वर्जन...
विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 110 पदों पर नियुक्ति होनी है। असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 29 व 30 नवंबर को लिखित परीक्षा होगी। प्रोफेसर और एसोसिएट के लिए साक्षात्कार की तिथियां भी तय कर दी गई हैं। शिक्षकों के प्रमोशन के लिए भी साक्षात्कार इन्हीं तिथियों में होगा।
प्रो. जेपी सैनी, कुलपति, एमएमएमयूटी