{"_id":"67119634357bbe14690e6104","slug":"gorakhpur-news-reached-amritsar-late-by-seven-and-a-quarter-hours-dadar-special-left-after-8-hours-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-719889-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पौने सात घंटे देर से पहुंची अमृतसर, 8 घंटे बाद गई दादर स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पौने सात घंटे देर से पहुंची अमृतसर, 8 घंटे बाद गई दादर स्पेशल
विज्ञापन
गोरखपुर। त्योहारी सीजन में बड़ी संख्या में ट्रेनों के कैंसिलेशन व रूट डायवर्जन से आवागमन प्रभावित हो रहा है। बृहस्पतिवार को कटिहार से चली अमृतसर स्पेशल ट्रेन पौने सात घंटे बाद गोरखपुर स्टेशन पहुंची। वहीं गोरखपुर से चलने वाली दादर स्पेशल ट्रेन भी करीब 8 घंटे की देरी से गई। बदले मार्ग से चली सद्भावना एक्सप्रेस स्पेशल भी करीब नौ घंटे की देरी से गई। गोरखपुर स्टेशन पर गोरखधाम और सत्याग्रह एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए यात्री जूझते रहे। भीड़ नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ जवानों को रस्सा तानना पड़ा।
डोमिनगढ़ से गोरखपुर जंक्शन के बीच तीसरी लाइन और डोमिनगढ़ से जगतबेला के बीच ऑटो ब्लॉक सिग्नल सिस्टम के लिए प्री इंटरलाकिंग का कार्य चल रहा है। इसके बाद इंटरलाॅकिंग होगी। इस वजह से गोरखपुर से गोंडा रूट पर 14 से 27 अक्तूबर तक मेगा ब्लॉक लिया गया है। बृहस्पतिवार को भी सुबह 10 बजे से दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक इस ट्रैक से कोई ट्रेन नहीं गुजरी। साढ़े तीन बजे सत्याग्रह एक्सप्रेस गई। हालांकि इसके बाद फिर रूट ब्लॉक के चलते वैशाली, गोरखधाम, बिहार संपर्क क्रांति समेत अन्य ट्रेनों का संचालन बढ़नी के रास्ते हुआ। रूट ब्लॉक व रूट डायवर्जन के चलते कटिहार-अमृतसर स्पेशल ट्रेन सुबह 11 बजे के बजाय शाम पौने छह बजे गोरखपुर स्टेशन स्टेशन से रवाना हुई। वहीं गोरखपुर से दादर जाने वाली स्पेशल ट्रेन दोपहर 02:25 बजे के बजाय रात में 10:25 बजे रवाना हुई। जम्मूतवी से चली लोहित एक्सप्रेस को रात में 8:40 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचना था, लेकिन अब यह ट्रेन भोर में चार बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी।
-- -- -- --
गोरखधाम में चढ़ने के लिए हुई धक्का-मुक्की
प्लेटफाॅर्म नंबर नौ से चलने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस में भीड़ बढ़ गई है। शाम 4:35 बजे चलने वाली इस ट्रेन के लिए यात्री दो बजे ही प्लेटफाॅर्म पर पहुंच गए थे। इस ट्रेन के प्लेटफाॅर्म पर पहुंचते ही यात्री दरवाजे पर पहुंच गए। भीड़ संभालने के लिए आरपीएफ जवानों ने रस्सा ताना। इसके बाद फाटक खुलते ही लोग एक दूसरे को धक्का देते हुए ट्रेन में चढ़ने लगे। इससे पहले सत्याग्रह एक्सप्रेस में भी भीड़ दिखी। स्टेशन पर ट्रेन आते ही सवारी कोच में घुसने के लिए धक्का-मुक्की होने लगी।