फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Ravana was burnt with cheers in Birdghat

Gorakhpur News: बर्डघाट में जय घोष के साथ हुआ रावण दहन

Sat, 04 Oct 2025 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Ravana was burnt with cheers in Birdghat
रामलीला कमेटी बर्डघाट द्वारा आयोजित रावण दहन किया गया।अमर उजाला
गोरखपुर। रामलीला कमेटी बर्डघाट की ओर से बृहस्पतिवार को विजयादशमी के दिन रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन किया गया। इसमें राम-रावण में युद्ध हुआ। राम ने रावण का वध कर दिया। इसके बाद रामलीला मैदान में राम की ओर से रावण के पुतले का जलाया गया। इस दौरान जयश्रीराम के जयकारे लोगों ने खूब लगाए।
विज्ञापन


रामलीला में दिखाया गया कि युद्ध में मेघनाथ का वध होने के बाद रावण घबरा जाता है। इसके बाद सेनापतियों से कहता है कि रथ तैयार करो मैं स्वयं युद्ध लड़ने जाऊंगा। राम और रावण में भयंकर युद्ध चलता है। अंत में भगवान राम के तीर से रावण का अंत हो जाता है। श्रद्धालु जय श्री राम के नारे लगाने लगते हैं। इसी बीच रामलीला मैदान बर्डघाट में रखे रावण के पुतले को भगवान राम की ओर से तीर चलाकर जलाया जाता है। रावण के जलते ही जय श्रीराम के नारे लगते हैं। इसके बाद भव्य रथ यात्रा राम की बसंतपुर चौराहे से निकलती है। रास्ते में श्रद्धालु भगवान की आरती करते हैं। यात्रा में ढोल नगाड़ों की धुन पर लोग नाचते गाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed