फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Rapti river water rose on the connecting road of Aima-Karjahi village

Gorakhpur News: अईमा-करजही गांव के संपर्क मार्ग पर चढ़ा राप्ती नदी का पानी

Tue, 23 Sep 2025 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Rapti river water rose on the connecting road of Aima-Karjahi village
अईमा-करंजही गांव के संपर्क मार्ग पर चढ़ा राप्ती नदी का पानी।
खतरे के निशान से 29 सेमी ऊपर बह रही राप्ती, रोहिन-सरयू का घटने लगा जलस्तर
विज्ञापन

उतरासोत व मलांव में कटान रोकने के लिए चल रहा है बचाव कार्य
गोरखपुर। राप्ती नदी का जलस्तर अभी बढ़ रहा है। नदी खतरे के निशान से 29 सेमी ऊपर पहुंच गई है। इससे राजघाट पुल के पास बने श्री गोरक्षनाथ घाट पर पानी भर गया है। वहीं बेलीपार इलाके के अईमा-करजही मार्ग पर पानी बहने लगा है। नदी उतरासोत और मलाव में अभी भी कटान कर रही है। राहत की बात यह है कि सरयू और रोहिन नदी का पानी घटने लगा है।
राप्ती नदी का जलस्तर रविवार की रात से सोमवार सुबह के बीच सात सेमी बढ़ा है। नदी गाहासाड़-कोलिया तटबंध के उतरासोत गांव के पास कटान कर रही है। कटान अब 600 मीटर के दायरे में फैल गया है। सिंचाई विभाग के अभियंता लगातार वहा पर कैंप कर रहे हैं। वहां करीब 200 मजदूर लगाकर बचाव कार्य कराए जा रहे हैं। बेलीपार क्षेत्र में मलाव गांव के पास कटान रोकने के लिए प्रयास जारी है। अधीशासी अभियंता बीपी सिंह ने बताया कि फिलहाल कटान नियंत्रण में है। नदी का जलस्तर बढ़ने से सोमवार को गोरखपुर शहर से सटे तकियाघाट और बहरामपुर के और घरों में भी पानी भर गया। राजघाट पुल के पास बनी सीढि़यों पर पानी भर गया है। वहीं बेलीपार इलाके में अईमा-करजही मार्ग पर पानी बहने लगा है। अईमा, करजही, कतरारी और करपईया आदि गांव के लोगों का यह प्रमुख मार्ग है। ग्राम प्रधान राम प्रसाद निषाद ने बताया कि अगर अब पानी बढ़ा तो गांव भी प्रभावित हो जाएगा। लोग बाढ़ के पानी के बीच से होकर आ-जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, सोमवार काे सरयू नदी का जलस्तर घटने लगा। हालांकि, नदी अभी खतरे के निशान से 80 सेमी ऊपर बह रही है। रोहिन नदी तिनमुहानी में खतरे के निशान से 86 सेमी ऊपर बह रही है। जबकि भौराबारी में नदी खतरे के निशान से 48 सेमी ऊपर पहुंचकर स्थिर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
बाढ़ प्रभावित गांवों में बांटी जा रही राहत सामग्री
बाढ़ प्रभावित गांवों की संख्या सोमवार को बढ़कर 17 हो गई है। प्रभावित गांवों में 23 नावें लगाई गई हैं। बाढ़ पीड़ितों के लिए 875 पैकेट भोजन का वितरण किया गया है। कम्युनिटी किचन के माध्यम से भोजन के 400 पैकेट बांटे गए हैं। सदर तहसील के बहरामपुर, शेरगढ़ में सात नावें चल रही हैं।


वर्जन
राप्ती नदी का जलस्तर अभी बढ़ रहा है। अन्य नदियां उतार पर हैं। उतरासोत गांव के पास अभी कटान हो रहा है। मलांव में कटान रुक गया है। हर जगह निगरानी कराई जा रही है।
- विकास कुमार सिंह, मुख्य अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed