फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Rapid firing on car on Link Expressway, youth shot in leg

Gorakhpur News: लिंक एक्सप्रेस-वे पर कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक के पैर में लगी गोली- जानिए पूरा मामला

Thu, 30 Jan 2025 12:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 30 Jan 2025 12:30 PM IST
सार

विशाल के घुटने के नीचे हल्की चोट आई है। विशाल ने जिस पर आरोप लगाया है, उसकी लोकेशन का पता लगाया गया तो वह घटना के समय घटनास्थल से करीब 10 किमी दूर था। यह भी पता चला कि जिसे विशाल ने आरोपी बनाया है, उसने जनवरी में ही विशाल और उसके दोस्तों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Rapid firing on car on Link Expressway, youth shot in leg
कार के फाटक को चीरते हुए गोली पैर में लग गई - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

लिंक एक्सप्रेस वे पर बुधवार दोपहर ताबड़तोड़ फायरिंग में बेलघाट के एक युवक को गोली लग गई। बताया जा रहा है कि युवक की कार पर तीन गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक कार का दरवाजा चीरते हुए उसके पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

विज्ञापन


गोली चलने की सूचना पर तत्काल बेलघाट पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विशाल सिंह को अस्पताल पहुंचाया। घायल ने एक युवक पर फायरिंग का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मान रही है, क्योंकि युवक ने जिस पर हमले का आरोप लगाया है उसकी लोकेशन घटना के समय 10 किमी दूर मिली है।
विज्ञापन


इसलिए पुलिस जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की बात कह रही है। बेलघाट निवासी विशाल सिंह (34) बुधवार को तीन साथियों के साथ कार से सिकरीगंज से जा रहे थे। दोपहर करीब 12.30 बजे उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि लिंक एक्सप्रेस-वे पर बदमाशों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन गोली गाड़ी पर मारी गईं, जिसमें से एक कार के गेट को चीरती हुई उनके पैर में लगी। गोली चलने की सूचना मिलते ही बेलघाट पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विशाल को नजदीकी अस्पताल भिजवाया।

पुलिस के अनुसार, विशाल के घुटने के नीचे हल्की चोट आई है। विशाल ने जिस पर आरोप लगाया है, उसकी लोकेशन का पता लगाया गया तो वह घटना के समय घटनास्थल से करीब 10 किमी दूर था। यह भी पता चला कि जिसे विशाल ने आरोपी बनाया है, उसने जनवरी में ही विशाल और उसके दोस्तों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया था।

सूत्रों के अनुसार, विशाल ने जिस पर गोली चलाने का आरोप लगाया है, उसके ह्वाट्सएप स्टेटस पर नो कंप्रोमाइज लिखा है। यह देखकर विशाल बौखला गया। माना जा रहा है इसके बाद उसपर केस दर्ज कराने के लिए कहानी रची गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। वह रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इससे विशाल की बातों की सच्चाई पता चल सकेगी।


गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी: जितेंद्र कुमार तोमर, एसपी दक्षिणी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed