{"_id":"68b7578430cf337138049dd2","slug":"gorakhpur-news-rape-accused-arrested-from-chennai-airport-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1057671-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दुष्कर्म का आरोपी चेन्नई एयरपोर्ट से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दुष्कर्म का आरोपी चेन्नई एयरपोर्ट से गिरफ्तार
विज्ञापन
अधिकारियों ने लुकआउट नोटिस के आधार पर उसे रोका
बड़हलगंज। स्थानीय पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी दिलीप निषाद को चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर पहुंची बड़हलगंज पुलिस यहां लाकर पूछताछ के बाद उसे जेल भिजवा दिया। आरोपी बड़हलगंज के बैरियाखास गांव का निवासी है और लंबे समय से भागा फिर रहा था।
कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि बड़हलगंज कोतवाली में दिलीप निषाद वांछित था। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज करने के लिए उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कराया था। इसी बीच 27 अगस्त को दिलीप निषाद थाईलैंड से फ्लाइट पकड़कर चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने लुकआउट नोटिस के आधार पर उसे रोक लिया और तत्काल बड़हलगंज पुलिस को फोन व ई-मेल के माध्यम से सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम चेन्नई पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे बड़हलगंज लाया गया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।