{"_id":"68d30c5780ce3e4aa40093aa","slug":"gorakhpur-news-ramgarhtal-ring-road-will-be-decorated-with-attractive-lights-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1080832-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आकर्षक लाइटों से सजेगा रामगढ़ताल रिंग रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आकर्षक लाइटों से सजेगा रामगढ़ताल रिंग रोड
विज्ञापन
जीडीए ने की तैयारी, अक्तूबर में होगा शिलान्यास
गोरखपुर। शहर के सुंदरीकरण के तहत पैडलेगंज से मोहद्दीपुर तक बने रिंग रोड को अब आकर्षक रोशनी से सजाने की तैयारी है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने इस परियोजना की कार्ययोजना तैयार कर ली है। अक्तूबर में शिलान्यास के साथ ही काम शुरू होने की संभावना है। करीब 2.57 करोड़ रुपये की लागत से यह परियोजना पूरी की जाएगी।
कुछ माह पहले ही पैडलेगंज से मोहद्दीपुर स्थित स्मार्ट व्हील रिंग रोड को आम जनता के लिए खोला गया था। वहीं, मोहद्दीपुर से सहारा एस्टेट तक का निर्माण कार्य तेजी से जारी है, जिसे जनवरी 2026 तक पूरा कर दिए जाने की उम्मीद है। प्राधिकरण अब ताल के चारों ओर बने रिंग रोड को न सिर्फ सुगम यातायात का साधन बल्कि आकर्षण का केंद्र बनाने पर ध्यान दे रहा है। इसी क्रम में रिंग रोड पर सजावटी लाइटें लगाई जाएंगी, जो रात में इसकी खूबसूरती को और बढ़ाएंगी। साथ ही, जीडीए गौतम बुद्ध द्वार के पास ताल की ड्रेजिंग कराएगा और नगर निगम के पांच बड़े नालों के शोधन के लिए फाइटोरेमेडिएशन तकनीक लागू करेगा। यह कम लागत वाली प्राकृतिक तकनीक लगभग दो करोड़ रुपये की होगी। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।