फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Rajgir jumped to escape the pit, fell and died

Gorakhpur News: गड्ढे से बचने के लिए राजगीर ने लगाई छलांग, गिरकर मौत

Sat, 19 Jul 2025 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Rajgir jumped to escape the pit, fell and died
उनवल। खजनी कस्बा स्थित सीबी सिंह गली में गड्ढे से बचने के लिए छलांग लगाते वक्त राजगीर मिस्त्री पन्नेलाल (50) अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डोहरिया (बरी) निवासी पन्नेलाल पेशे से राजगीर थे। शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह काम निपटा कर अपने घर जा रहे थे। कस्बा स्थित सीबी सिंह गली में पहुंचे ही थे कि पानी भरे गड्ढे से बचने के लिए छलांग लगा दी, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह गड्ढे में ही गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। स्थानीय लोगाें की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस उसे उपचार के लिए पास के अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। थाना प्रभारी खजनी अनूप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed