{"_id":"68ec0d6e8ad2ccfedf0cc255","slug":"gorakhpur-news-railways-to-conduct-traffic-survey-for-14-new-rail-lines-budget-of-rs-362-crore-released-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1100185-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 14 नई रेल लाइनों के लिए ट्रैफिक सर्वे कराएगा रेलवे, 3.62 करोड़ का बजट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 14 नई रेल लाइनों के लिए ट्रैफिक सर्वे कराएगा रेलवे, 3.62 करोड़ का बजट जारी
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड ने जारी किया 3.82 करोड़ रुपये, यात्रियों के आवागमन का आकलन कर भेजी जाएगी रिपोर्ट
कुशीनगर से कपिलवस्तु, बढ़नी-काठमांडो, कपिलवस्तु-बस्ती वाया बांसी सहित कई लाइनों के लिए चल रही मांग
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में प्रस्तावित 14 नई रेल लाइनों के निर्माण के लिए अब रेलवे ट्रैफिक सर्वे कराएगा। इसके जरिये इन रूटों पर ट्रेन चलाने की स्थिति का आकलन कर रेलवे बोर्ड को रिपोर्ट भेजा जाएगा। बोर्ड ने इसके लिए 3.62 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इन रेल लाइनों में बौद्ध सर्किट के तहत कुशीनगर से कपिलवस्तु, बढ़नी से नेपाल की राजधानी काठमांडो और कपिलवस्तु-बस्ती बांसी नई रेल लाइन शामिल हैं।
रेलवे प्रशासन ने इन सभी रेल लाइनों के लिए पूर्व में सर्वे कराया है। इस सर्वे के बाद ही तय होगा कि नई रेल लाइन के लिए एलाइनमेंट कराया जाए या नहीं। रेलवे बोर्ड से अगर स्वीकृति मिलती है तो डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार किया जाएगा। लखनऊ, कानपुर, बरेली, हल्द्वानी क्षेत्र की इन रेल लाइनों के निर्माण को लेकर लंबे समय से मांग चल रही है। रेलवे बोर्ड ने अपनी स्वीकृति देते हुए अब ट्रैफिक सर्वे कराने का आदेश जारी कर दिया है।
इन रेल लाइनों के ट्रैफिक सर्वे को मिला बजट
रेल लाइन बजट लाख में
कुशीनगर से कपिलवस्तु 60
बढ़नी-काठमांडो 54
कपिलवस्तु-बस्ती वाया बांसी 91
औरिहार, छपरा, गोंडा, गोरखपुर बाईपास 30
महराजगंज-रतन सराय 08
हल्द्वानी-रीठा साहिब 05
जिलाही-टिकरी बाईपास लाइन 02
रामनगर-चौखुटिया 35
गुरसहाइगंज-भोंगांव-छिबरामौ 11
पलियां कला-बेलरिया 14
कानपुर अनवरगंज-मंधाना 07
बस्ती-फैजाबाद वाया बांसी 10
बागेश्वर, चौखुटिया गैरसैंण 39
बलिया-आरा 16