{"_id":"68e2c6cc09a2faa610076b0b","slug":"gorakhpur-news-railways-tightens-its-belt-war-room-to-be-activated-from-15th-for-crowd-control-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1093031-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेलवे ने कसी कमर.. भीड़ नियंत्रण के लिए 15 से सक्रिय हो जाएगा वार रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेलवे ने कसी कमर.. भीड़ नियंत्रण के लिए 15 से सक्रिय हो जाएगा वार रूम
विज्ञापन
स्टेशन पर पांच होल्डिंग एरिया बनाकर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
गोरखपुर। दिवाली और छठ में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने की तैयारी रेलवे प्रशासन ने शुरू कर दी है। स्टेशनों पर निगरानी के लिए महाकुंभ की तर्ज पर ही 15 अक्तूबर से कंट्रोल रूम में वार कक्ष बनाया जाएगा। इसके अलावा पांच होल्डिंग एरिया भी बनाने जाएंगे, जहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसे लेकर अधिकारियों ने निरीक्षण कर स्थान चिह्नित कर लिया है।
रेलवे स्टेशन पर बनाए गए होल्डिंग एरिया में बड़ी एलईडी लगाकर स्पेशल ट्रेनों के बारे में जानकारी भी दी जाएगी। इसके अलावा यात्रियों को कतारबद्ध कराकर ट्रेनों में बैठाया जाएगा। स्टेशन परिसर के सभी इंट्री प्वाइंट और दोनों फुट ओवरब्रिज पर आरपीएफ व जीआरपी तैनात रहेगी। एनाउंस सिस्टम से ट्रेनों के बारे में सूचनाएं लगातार प्रसारित होती रहेंगी। साथ ही किसी भी ट्रेन का प्लेटफॉर्म अचानक नहीं बदला जाएगा।
हेल्पलाइन नंबर 139 पर करें शिकायत
यात्रियों की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 को एकीकृत किया गया है। किसी तरह की समस्या आने पर 139 पर शिकायत कर सकते हैं। एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, शिकायतों पर अधिकतम 15 मिनट में रिस्पांस भी किया जा रहा है। सफाई, ओवर चार्जिंग, खानपान की गुणवत्ता सहित किसी भी तरह की शिकायत आने पर तत्काल रेलकर्मी सक्रिय होंगे।
विज्ञापन
-
कोट
रेलवे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष प्रबंध किया जाएगा। 15 अक्तूबर से होल्डिंग एरिया भी क्रियाशील हो जाएगा। वार रूम से सीसीटीवी कैमरे के जरिए ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। इसके अलावा स्पेशल ट्रेनों की सूचनाएं लगातार प्रसारित की जाएंगी।
- पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनईआर