{"_id":"68dd8509c11a9cbcac0bcb83","slug":"gorakhpur-news-railways-on-alert-for-dussehra-special-checking-in-delhi-bihar-trains-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1089412-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दशहरा को लेकर रेलवे में अलर्ट, दिल्ली-बिहार की ट्रेनों में विशेष चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दशहरा को लेकर रेलवे में अलर्ट, दिल्ली-बिहार की ट्रेनों में विशेष चेकिंग
विज्ञापन
अब एसी कोच में भी जांच करेंगी जीआपी-आरपीएफ की टीमें
जनसेवा, जनजानयक, बिहार संपर्क क्रांति, ग्वालियर-बरौनी में विशेष निगरानी
बिहार की पुलिस से भी जीआरपी ने साधा संपर्क, ले रहे बड़े गैंग की मोबाइल लोकेशन
गोरखपुर। दशहरा और दिवाली को लेकर रेलवे में अलर्ट घोषित किया गया है। जहरखुरानी और चोरी की घटनाएं रोकने के लिए दिल्ली-बिहार की ट्रेनों में विशेष चेकिंग की जाएगी। खास बात यह है कि ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग ने अब जनरल और स्लीपर की जगह एसी कोच में ठिकाना बनाया है। इसलिए एसी कोच में एस्कार्ट के साथ जीआरपी निगरानी रखेगी। इसके अलावा पहले से चिह्नित गैंग के गुर्गों की धरपकड़ के लिए उनकी लोकेशन भी जीआरपी खंगाल रही है।
दिल्ली, पंजाब और मुंबई से बड़ी संख्या में लोग दशहरा और दिवाली में घर लौटते हैं। इनके पास सामान के साथ नकदी भी होता है। जनसेवा, जननायक, वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति, सप्क्रांति, ग्वालियर-बरौनी, छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस, नरकटियागंज रूट पर जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों में जहरखुरान और चोरों का गैंग सक्रिय रहता है। पिछले दिनों कई मामले ऐसे पकड़ में आए जिनमें चोरों के पास एसी थर्ड और सेकेंड क्लास का कन्फर्म टिकट था।
पुलिस की पूछताछ में भी सामने आया है कि एसी कोच में सफर करने के बाद चोरों का गैंग अन्य कोच में भी रेकी करता है। एसी कोच में होने के चलते इन पर शक भी नहीं होता। इसलिए, अब एसी कोच की विशेष जांच हो रही है। एस्कॉर्ट के साथ महिला सिपाहियों को भी कोच में जांच के लिए लगाया गया है। इसके अलावा सादी वर्दी में भी आरपीएफ और जीआरपी स्टेशनों पर सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन
उधर, गोरखपुर जीआरपी ने बिहार पुलिस से संपर्क साधा है और चिह्नित गिरोह की धरपकड़ के लिए सहयोग मांगा है। जीआरपी इंस्पेक्टर अनुज सिंह ने बताया कि बिहार-दिल्ली की ट्रेनों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। चोरी की घटनाओं में सक्रिय गिरोह पर नजर रखी जा रही है। कुछ बड़े गैंग पर भी नजर है, उनकी मोबाइल लोकेशन खंगाली जा रही है।