{"_id":"68ffd467c9fd64ea4b0fba89","slug":"gorakhpur-news-railways-has-prepared-a-master-plan-for-the-return-crowd-after-chhath-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1115617-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छठ बाद की वापसी भीड़ के लिए रेलवे ने बनाया मास्टर प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छठ बाद की वापसी भीड़ के लिए रेलवे ने बनाया मास्टर प्लान
विज्ञापन
दो ट्रेनें रिजर्व भीड़ बढ़ने पर तत्काल चलेंगी, प्लेटफॉर्म से एफओबी तक तैनात रहेंगे सुरक्षाकर्मी
सोमवार को बिहार जाने वाली ट्रेनें खाली गईं, आज शाम से वापसी की भीड़ बढ़ने की उम्मीद
गोरखपुर। छठ के बाद मंगलवार की शाम से ट्रेनों में वापसी की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। इसके लिए रेल प्रशासन ने मास्टर प्लान तैयार किया है। दो ट्रेनों के लिए रेक रिजर्व रखा गया है, जिसे भीड़ बढ़ने पर तत्काल चलाया जाएगा। इसके लिए प्लेटफॉर्म से लेकर फुट ओवर ब्रिज तक सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
रेल प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने की योजना तैयार की है। दूसरे जिलों से 40 से ज्यादा आरपीएफ के जवान बुलाए गए हैं। इनकी ड्यूटी प्लेटफॉर्म और फुट ओवर ब्रिज पर लगाई गई है। स्पष्ट निर्देश दिए गए गए हैं कि एफओबी पर भीड़ एकत्र नहीं होनी चाहिए। ट्रेन के आने के पहले रस्सी लगाकर यात्रियों को रोक जाएगा, पहले ट्रेन से यात्रियों को उतारा जाएगा। इसके बाद चढ़ने दिया जाएगा। 20 से ज्यादा अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, वार रूम से ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। उधर, सोमवार को बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़ नहीं रही। वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति, बाघ एक्सप्रेस में सीटें खाली रहीं।