फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Railway workers will live in a multi-storey building, three towers will be built this year

Gorakhpur News: बहुमंजिली इमारत में रहेंगे रेलकर्मी, इस साल बन जाएंगे तीन टॉवर

Sun, 17 Aug 2025 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Railway workers will live in a multi-storey building, three towers will be built this year
बौलिया रेलवे कॉलोनी में हो रहा निर्माण, आठ-आठ मंजिल के दो और नौ मंजिल का एक टॉवर बनेगा
विज्ञापन

टू-बीएचके के 100 फ्लैट बनेंगे, पार्किंग और सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी
गोरखपुर। अब पूर्वोत्तर रेलवे के रेलकर्मी बहुमंजिली इमारत में रहेंगे। पार्किंग की सुविधा मिलेगी और सुरक्षा की दृष्टि से पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से होगी। इसके लिए बौलिया रेलवे कॉलोनी में तीन टॉवर बनाए जा रहे हैं जिसमें कुल 100 फ्लैट बनाए जाएंगे। इस साल तीनों टॉवर बनकर तैयार हो जाएंगे।

रेलवे कर्मचारियों के लिए गोरखपुर में चार कॉलोनियां हैं जिसमें से मोहद्दीपुर रेलवे कॉलोनी को ध्वस्त कर वहां शापिंग कांप्लेक्स, बहुमंजिली इमारत आदि का निर्माण कराया जा रहा है। दो कॉलोनियों बौलिया और जटेपुर में आवासों की स्थिति अच्छी नहीं है। इसे देखते हुए रेल प्रशासन बौलिया रेलवे कॉलोनी में बहुमंजिली इमारत वाले आवास का निर्माण करवा रहा है। इसका निर्माण रेल भूमि विकास प्राधिकरण करवा रहा है।
विज्ञापन

योजना के मुताबिक, बहुमंजिली इमारत के तहत तीन टावर बनाए जा रहे हैं। इसमें दो टावर आठ-आठ और एक टावर नौ मंजिला है। प्रत्येक तल पर चार फ्लैट वाले इन टावरों में टाइप-थ्री के कुल 100 फ्लैट बनेंगे। आवास का क्षेत्रफल 73 वर्ग मीटर का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बौलिया रेलवे कॉलोनी में तीन टॉवर बनाए जा रहे हैं जिसमें कुल 100 फ्लैट होंगे। रेलकर्मियों की सुविधा एवं उनकी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आवास में सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
उत्सव सामुदायिक भवन बनकर तैयार
रेलकर्मियों के लिए कॉलोनी में ही उत्सव सामुदायिक भवन बनकर तैयार है। इसे कम शुल्क पर रेलकर्मियों को आवंटित किया जाएगा जहां शादी-विवाह के अलावा अन्य मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।


ये सुविधाएं मिलेंगी

आवास में मॉडर्न फ्लोर, किचन में काउंटर टॉप, लिफ्ट, एलपीजी गैस पाइपलाइन व पावर बैकअप जैसी हर सुविधा उपलब्ध रहेगी। यहां रहने वालों के लिए 125 यूनिट कार पार्किंग की सुविधा के साथ ड्राइव-वे और लैंड स्केप डिजाइन युक्त व्यवस्था बनाई जाएगी। रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed