फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Railway Board seeks proposal to increase coaches in Vande Bharat

Gorakhpur News: वंदेभारत में कोच बढ़ाने के लिए रेलवे बोर्ड ने मांगा प्रस्ताव

Tue, 26 Aug 2025 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Railway Board seeks proposal to increase coaches in Vande Bharat
रेल प्रशासन असमंजस में, पहले ही कम करने को भेजा है प्रस्ताव
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर-लखनऊ-प्रयागराज वंदेभारत में 16 से बढ़ाकर 20 कोच और गोरखपुर-पाटलिपुत्र को 8 से बढ़ाकर 16 कोच करने के लिए यात्रियों से जुड़ी जानकारी और उपयोगिता मांगी है। हालांकि, इस पत्र मिलने से रेल प्रशासन मुश्किल में है क्योंकि कुछ दिन पहले ही प्रयागराज वंदेभारत में कोच कम करने का प्रस्ताव भेजा गया था।

प्रयागराज से गोरखपुर के बीच चलने वाली 22549/22550 वंदे भारत एक्सप्रेस में जून में कोच की संख्या 16 कर दी गई थी। इस बदलाव से प्रयागराज, लखनऊ, अयोध्या और गोरखपुर के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर हुई है। हालांकि, कोच संख्या बढ़ने के साथ ही सीटें खाली रह जा रही हैं। अब रेलवे बोर्ड से पत्र आने के बाद रेल प्रशासन अब असमंजस की स्थिति में है। बोर्ड के निर्देश के बाद रेल प्रशासन ने पत्र का जवाब नहीं भेजा है, इसे लेकर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed