फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Raids in search of main accused of murder of youth, one reached police station

Gorakhpur News: युवक की हत्या का मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश, एक पहुंचा थाने

Mon, 16 Sep 2024 06:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 16 Sep 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Raids in search of main accused of murder of youth, one reached police station
गोरखपुर। आजाद की हत्या के बाद फरार चल रहे मुख्य आरोपी विजय निषाद का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रहीं हैं। वहीं दूसरी तरफ युवती के थाने पर पहुंचने के कुछ घंटे बाद उसका पड़ोसी भाई दीपक भी थाने पहुंच गया और उसने भी युवती की तरह ही खुद को बेगुनाह बताया। दीपक ने बताया कि वह डर की वजह से घर से भागा था। घटना से उसका कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस ने इनके बयान की तस्दीक शुरू दी है।
विज्ञापन


खोराबार के सनहा गांव निवासी आजाद निषाद की शुक्रवार की भोर में हत्या करने के बाद कुछ दूर पर बाढ़ के पानी में लाश फेंक दी गई थी। आजाद भोर में अपने पोखरे पर मछली देखने निकला था। उसके बाद से ही वह लापता हो गया था। घर के पीछे खेत में उसकी चप्पल मिलने और वहां भारी मात्रा में खून गिरा होने पर आजाद के घरवालों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की छानबीन शुरू हुई इस बीच शनिवार की सुबह आजाद की लाश पानी में उतराती हुई दिखी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट में पता चला कि आजाद के सिर पर किसी धार-दार हथियार से प्रहार कर हत्या की गई।
विज्ञापन

आजाद की मां ने गांव के ही विजय निषाद, उसकी चचेरी बहन और विजय की भाभी तथा दीपक नामक युवक पर हत्या का केस दर्ज कराया था। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी थी कि इस बीच शनिवार की शाम को युवती खोराबार थाने पहुंच गई। युवती ने हत्या की पूरी कहानी पुलिस के सामने खोल कर रख दिया। युवती ने बताया कि आजाद से उसका काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था, वह आजाद से मिलने भोर में निकलती थी। शुक्रवार की भोर में जब निकली तब उसके चचेरे भाई विजय निषाद ने उन्हें देख लिया और पीछा करते हुए मौके पर पहुंच गया। वह अंधेरे में छिप कर बैठा रहा मौका मिलने पर उसने अपने साथ मौजूद कुल्हाड़ी से आजाद के सिर पर प्रहार किया। यह देखकर वह घबरा गई और डर की वजह से भाग गई। विजय ने आजाद के शव को ठिकाने लगाया। पुलिस को युवती की कहानी सच लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, आजाद के परिजन भी विजय को ही मुख्य आरोपी बता रहे हैं। लेकिन, युवती आरोपी है। इसलिए पुलिस उसके बयान को तस्दीक करने में जुटी थी कि इस बीच एक अन्य आरोपी दीपक भी थाने पहुंच गया। घरवालों ने विजय के अलावा दीपक को भी आरोपी बनाया था। दीपक ने कहा कि उसका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। उसने हत्या नहीं की है। आजाद के गायब होने के बाद जब आरोप लगने लगा तब वह डर की वजह से भागा था। फिलहाल पुलिस विजय की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed