{"_id":"68a4da7d0961c98395068b02","slug":"gorakhpur-news-raid-on-sweet-shop-samples-taken-for-four-ingredients-including-cheese-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1043075-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मिठाई की दुकान पर छापा, पनीर समेत चार सामग्री के लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मिठाई की दुकान पर छापा, पनीर समेत चार सामग्री के लिए नमूने
विज्ञापन
पिपराइच की इस दुकान से बिकने वाली मिठाइयों की मिली थी शिकायत
संदेह के आधार पर नमूने एकत्रित कर भेजे गए जांच के लिए
गोरखपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए मंगलवार को सहायक आयुक्त (खाद्य) के नेतृत्व में पिपराइच में मिठाई की एक दुकान पर छापा मारा। इस दौरान टीम को कई खाद्य पदार्थ संदिग्ध हालत में दिखे। इसके बाद पनीर, खोवा, कलाकंद और चांदी वर्क को संदेहास्पद मानते हुए नमूने संग्रहित किए गए। चारों नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग को शिकायत मिली थी कि पिपराइच में सिनेमा हॉल के नजदीक स्थित मिठाई की एक बड़ी दुकान पर मिलावटी खाद्य सामग्री बिकती है। मिठाइयों को चमकदार बनाने के लिए उन पर लगाए जाने वाले चांदी वर्क की जगह एल्युमिनियम वर्क लगाने का मामला पूर्व में पकड़ा जा चुका है। इसके अलावा पनीर में मिलावट के भी कई मामले आ चुके हैं। इसे देखते हुए जांच टीम ने छापेमारी की।
इस कार्रवाई में सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. सुधीर कुमार सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमाशंकर भी शामिल रहे।