{"_id":"67b630479215b0440e07ecf8","slug":"gorakhpur-news-raid-on-shopping-mallbread-toast-namkeen-biscuits-all-spoiled-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1006-846918-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शापिंग मॉल पर छापा..ब्रेड, टोस्ट, नमकीन, बिस्किट सब खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शापिंग मॉल पर छापा..ब्रेड, टोस्ट, नमकीन, बिस्किट सब खराब
विज्ञापन
डेढ़ क्विंटल एक्सपायर्ड सामान नमूने लेकर नष्ट कराया
विजय चौक के पास स्थित बेस्ट वे शापिंग मॉल में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मारा छापा
दाल, घी और चायपत्ती के लिए गए सैंपल
गोरखपुर। शहर के विजय चौक के पास दिलेजाकपुर इलाके में खुले शापिंग मॉल बेस्ट वे पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को छापा मारा। यहां एक्सपायरी डेट के ब्रेड, टोस्ट, नमकीन, बिस्किट के अलावा घुना चना समेत करीब डेढ़ क्विंटल खराब माल मिला। इसमें से घी, चायपत्ती और अरहर दाल का नमूना लेने के बाद एक्सपायरी डेट वाले डेढ़ क्विंटल माल को नष्ट करा दिया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. सुधीर कुमार सिंह की अगुवाई में मुख्य खाद्य निरीक्षक हितेंद्र मोहन त्रिपाठी और खाद्य निरीक्षक उमाशंकर सिंह, शैलेंद्र, प्रतिमा उपाध्याय आदि की टीम दोपहर बाद इस शॉपिंग मॉल पर पहुंची। इस दौरान बड़ी मात्रा में खराब खाद्य सामग्री मिली।
सहायक आयुक्त ने बताया कि 60 पैकेट टोस्ट खराब हो चुके थे। इसके अलावा सूजी, दाल, चना, चायपत्ती, घी आदि सामग्री भी खराब गुणवत्ता की मिली। चायपत्ती के पैकेट पर ब्रांड का नाम तो था, लेकिन उससे संबंधित सूचनाएं नहीं थीं। चना भी घुना हुआ था तो सूजी में कीड़े लगे थे। टीम ने सैंपल लेने के बाद बाकी माल को नष्ट करा दिया।
विज्ञापन
वर्जन
विजय चौक के पास स्थित बेस्ट वे शापिंग मॉल में छापा मारकर खाद्य सामग्री की जांच की गई। यहां करीब डेढ़ क्विंटल खराब माल मिला, जिसमें से तीन नमूने लेने के बाद बाकी माल नष्ट कराया गया। इसके अलावा फल की दुकानों की जांच कर 15 हजार स्टीकर जब्त किए गए। फलों पर स्टीकर लगाना प्रतिबंधित है।
-डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा