फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Raid in Chaurahia Gola on the news of adulterated tea leaves of Bahraich, traders got angry

Gorakhpur News: बहराइच की मिलावटी चायपत्ती के खबर पर चौरहिया गोला में छापा, भड़के व्यापारी

Fri, 30 May 2025 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Raid in Chaurahia Gola on the news of adulterated tea leaves of Bahraich, traders got angry
खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के चौरहिया गोला मोहल्ले में स्थित गोदाम पर छापा मारकर जांच की
विज्ञापन




गोदाम में 10 बोरी चायपत्ती एक्सपायर्ड डेट की रखी थी, नोटिस जारी



सोनागाछी नाम के चायपत्ती का लिया गया नमूना, इसी में है मिलावट की आशंका



गोरखपुर। बहराइच से मंगाई गई खराब गुणवत्ता वाली चायपत्ती को केमिकल वाला रंग मिलाकर पैकेट में डालकर बेचा जा रहा है। ऐसी एक गोपनीय सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को शहर के चौरहिया गोला में एक दुकान व उसके गोदाम पर छापा मारा। यहां 10 बोरी एक्सपायरी डेट वाली चायपत्ती रखी मिली। बड़ी संख्या में आसपास के दुकानदार व व्यापार मंडल के पदाधिकारी पहुंचकर कार्रवाई को गलत बताते हुए विरोध करने लगे।



इसे लेकर मौके पर कुछ देर के लिए गहमागहमी रही। किसी तरह से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सोनागाछी नाम की चायपत्ती का एक नमूना जांच के लिए लिया और लौट गए।
विज्ञापन




खाद्य सुरक्षा विभाग को खबर मिली कि बहराइच जिले में कुछ लोग खराब चायपत्ती में रंग मिलाकर सुखाते हैं और फिर उसे पैकेट में डालकर उसे कंपनी के पैकेट जैसा बना देते हैं। इस तरह की चायपत्ती चौरहिया गोला की एक दुकान से थोक में बेची जाती है। पूरे शहर में चाय की दुकानों पर इस तरह की चायपत्ती का उपयोग होता है। इस गोपनीय सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार दोपहर में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम जांच करने मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि व्यापारी के दुकान व गोदाम में कई देसी-सस्ते ब्रांड की चायपत्तियां रखी थीं। इन्हीं के बीच बोरियों में खुली चायपत्ती भी रखी थी। दुकान की जांच की सूचना पर आसपास के अन्य दुकानदार व व्यापारी नेता वहां पहुंच गए। व्यापारी नेता जांच का यह कहकर विरोध कर रहे थे कि इससे दुकान की बदनामी होगी और लोग सामान नहीं खरीदने आएंगे।



दुकानदार का तर्क था कि यह जो पैकेट है, उसका उत्पादन एक पंजीकृत कंपनी करती है, दुकानदार का इसमें कोई दोष नहीं। जांच से केवल दुकानदारों का उत्पीड़न होता है। इस बीच फूड इंस्पेक्टरों ने जांच जारी रखी और दुकान में 10 बोरी एक्सपायरी चायपत्ती खोज ली। हालांकि पहले जो दुकानदार यहां खुली चायपत्ती बिकने की बात गलत बता रहे थे, वे एक्सपायरी डेट की चायपत्ती मिलने पर खिसकने लगे। इसके बाद दुकानदार की सहमति से चायपत्ती का नमूना लिया गया।



--





इस इनसेट को थोड़ा बड़ा करें और फोटो के साथ लगाएं।



चायपत्ती डालते ही लाल हो गया पानी और व्यापारियों के चेहरे पीले..फिर खिसक गए



दुकानदार जब इस कार्रवाई का विरोध कर रहे थे, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने वहां लिए गए एक पैकेट में चायपत्ती निकाली अैर उसे गिलास के पानी में डाल दिया। ऐसा करते ही पानी का रंग लाल होने लगा। इसके बाद व्यापारियों की भीड़ छंटने लगी। टीम ने बताया कि पानी का रंग लाल देख व्यापारियों के चेहरे पीले पड़ने लगे। मिलावट सामने आते ही धीरे-धीरे सब खिसक गए। उसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सोनागाछी चायपत्ती का एक नमूना एकत्रित किया।




---



वर्जन



चायपत्ती में मिलावट की सूचना पर छापा मारकर एक नमूना लिया गया है। इसके अलावा गोदाम में 10 बोरी एक्सपायरी चायपत्ती रखी थी, उसके विषय में नोटिस देकर जानकारी मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।



-डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed