{"_id":"684b2d63aecee72cd303ce6c","slug":"gorakhpur-news-raid-conducted-in-search-of-chicken-biriyanimeat-sample-taken-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-969146-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चिकन बिरियानी की तलाश में मारा छापा..मीट का लिया नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चिकन बिरियानी की तलाश में मारा छापा..मीट का लिया नमूना
विज्ञापन
चंपारण मीट हाउस और बिरियानी बाईकिलो से लिया गया सैंपल
गोरखपुर। बर्ड फ्लू के कारण शहर में चिकन की बिक्री प्रतिबंधित होने के बावजूद बड़े होटलों में चिकन बिरियानी बिक रही है। बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने ऐसी ही एक गोपनीय सूचना पर चंपारण मीट हाउस धर्मशाला रोड और बिरियानी बाईकिलो पर छापा मारा। हालांकि, दोनों जगह मुर्गे का मीट नहीं मिला। टीम ने मीट का नमूना लिया। इसके अलावा सफाई व अन्य कमियाें को दूर करने के लिए नोटिस दिया। साथ ही भगत चौराहे से मैगी में डालने वाली चटनी का नमूना लिया गया।
चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पूरे शहर में मुर्गों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इससे चिकन बिरियानी का कारोबार ठप हो गया है। फिर भी कुछ जगह चोरी छिपे बिक्री की शिकायतें आ रही हैं। अधिकांश शिकायतें ऑनलाइन आर्डर की हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग को ऐसी शिकायत मिली तो टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए गए। बृहस्पतिवार को टीम ने चंपारण मीट हाउस धर्मशाला बाजार में छापा मारा, लेकिन वहां चिकन नहीं मिला। वहां मीट का नमूना लिया गया। टीम ने मानकों की जांच की और लाइसेंस में कमी होने पर नोटिस दिया है। धर्मशाला बाजार में ही संचालित बिरियानी बाईकिलो से बिरियानी, ग्रेवी, काली मिर्च और पनीर के नमूने लिए गए। दोनों दुकानों को मिट़्टी के हांडी को रखने व धुलने, वेज-नॉन वेज सेक्शन अलग करने आदि का सुझाव देते हुए कमियां दूर करने के लिए नोटिस दिया गया।
इस बाद टीम ने मुस्कान ट्रेडर्स भगत चौराहा से चटनी का नमूना लिया। यह चटनी मैगी आदि चाइनीज फूड में इस्तेमाल होती है। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेंद्र श्रीवास्तव, नरेंद्र चौधरी एवं उमाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -
वर्जन...
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चंपारण मीट हाउस और बिरियानी बाईकिलो में छापा मारकर मानकों की जांच की और नमूना लिया।
- डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा
-- -- -- -- --