फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Raid conducted in factories to stop black marketing of urea, samples taken

Gorakhpur News: यूरिया की कालाबाजारी रोकने के लिए फैक्टरियों में मारा छापा, लिए नमूने

Wed, 13 Aug 2025 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Raid conducted in factories to stop black marketing of urea, samples taken
गोरखपुर। यूरिया की कालाबाजारी रोकने के लिए शासन के निर्देश पर गीडा की फैक्टरियों में प्रशासन की टीम ने छापा मारा। सीडीओ के आदेश पर गठित टीम ने दो नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। पेंट, वार्निस, पशुआहार, प्लाईवुड समेत विभिन्न उत्पादों के निर्माण में नाइट्रोजन की जगह खेतों में प्रयोग की जाने वाली यूरिया के उपयोग की आशंका को देखते हुए टीम ने छापा मारा।
विज्ञापन

जांच टीम में शामिल जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिला कृषि अधिकारी गिरिजेश यादव, उपायुक्त जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र गौरव मिश्रा और सहायक निदेशक कारखाना अमित कुमार सिंह ने एसके प्लॉन्टस एवं केमिकल्स नथमलपुर गोरखनाथ, आरएस इंजीनियरिंग गोरखनाथ, सपना इंटरप्राइजेज गोरखनाथ, कानपुर ग्लास स्टोर नथमलपुर गोरखनाथ, स्टार प्लाईवुड कुलसुम नगर लच्छीपुर बरगदवां, अमूल फिडस नथमलपुर, तमकुही किम राज यूरिया पंप माड़ापार खोराबार, डीईएफ पॉइंट यूरिया पंप माड़ापारा खोराबार, संदीप इलेक्ट्रानिक्स यूरिया पंप माड़ापार खोराबार की जांच की। साथ ही गीडा क्षेत्र में गोल्डेन फीड एजेंसी सेक्टर-15, ईस्टर्न डोर सेक्टर-15, एहसान एग्रो उड प्रोडक्ट् प्रा.लि. सेक्टर-15, निमानी प्लाईवुड प्रा.लि. सेक्टर-13, समानी एग्रो सेक्टर-13, बालाजी कैटल फिडस के 12 सेक्टर-15 तथा स्पलाइस वुड फैब्स सेक्टर-13 में छापा मारक जांच की गई। एक फैक्टरी में उपलब्ध टेक्निकल ग्रेड यूरिया (टीजीयू) का 2 नमूना परीक्षण के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed