फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Quick response team will be formed to prevent waterlogging

Gorakhpur News: जलभराव से बचाव के लिए बनेगी क्विक रिस्पांस टीम

Sun, 26 May 2024 04:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 26 May 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Quick response team will be formed to prevent waterlogging
गोरखपुर। बरसात के समय शहर को जलभराव से निजात दिलाने के लिए नगर निगम एक क्विक रिस्पांस टीम का गठन करेगी। यह टीम शहर में कहीं भी जलभराव की सूचना मिलते ही सक्रिय हो जाएगी और उसपर तत्काल अमल शुरू कर देगी। शहर में जलभराव वाले 68 स्थान चिन्हित हैं। यहां पर जलनिकासी के लिए अस्थायी पंप भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के सभी 10 जोन के लिए एक क्यूआरटी का गठन होगा। आवश्यक संसाधनों व संचार से लैस वाहन के साथ ये पांच सदस्यीय टीम होगी। यह इंट्रीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से जुड़ी रहेगी। आईसीसीसी से जलभराव की सूचना मिलते ही सभी टीमें एक्शन में आएंगी। इन टीमों की आईसीसीसी से निगरानी भी की जाएगी। माॅनसून सीजन में जलभराव और जलनिकासी संबंधी कार्यों की समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने यह निर्देशित किया कि जल्द से जल्द क्यूआरटी गठित की जाए। सफाई निरीक्षक एवं अवर अभियंता से कहा कि अस्थाई पंप लगने वाले स्थानों का निरीक्षण कर रिपोर्ट करें। नगर आयुक्त ने जलकल एवं निर्माण विभाग के सैंपवेल की साफ-सफाई, पंपों की सर्विसिंग, मरम्मत के लिए मुख्य अभियंता और महाप्रबंधक जलकल को निर्देशित किया।
विज्ञापन

बैठक में जोनल अधिकारियों ने नगर आयुक्त को बताया कि कई जगह विभिन्न प्रतिष्ठानों ने अपने सामने के नालों पर काफी मोटे स्लैब रखवा दिए हैं। ये स्लैब हट नहीं पा रहे हैं, जिससे नालों कि सफाई संभव नहीं हो पा रही है। नगर आयुक्त ने सभी जोनल अधिकारियों को ऐसे लोगों को चिन्हित कर स्लैब हटा नाला सफाई के लिए चैंबर बनवाने के लिए नोटिस देने का निर्देश दिया। कहा कि कोई स्लैब नहीं हटा रहा तो स्लैब को तोड़ नाले की सफाई सुनिश्चित कराएं। समीक्षा बैठक में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह, उप नगर आयुक्त डॉ. मणि भूषण तिवारी, मुख्य अभियंता संजय चौहान, महाप्रबंधक जलकल रघुवेंद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त जोनल अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed