{"_id":"68d4519a44929d8d31013f73","slug":"gorakhpur-news-python-found-in-pnb-premises-panic-ensues-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1082198-2025-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बैंक में आए ग्राहकों में मची दहशत: PNB परिसर में निकला अजगर, NER के CE दफ्तर में निकला बिज्जू; मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में आए ग्राहकों में मची दहशत: PNB परिसर में निकला अजगर, NER के CE दफ्तर में निकला बिज्जू; मची अफरा-तफरी
Thu, 25 Sep 2025 03:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:57 AM IST
सार
रेंजर दिनेश कुमार की अगुवाई में पहुंची टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा। इस दौरान बैंक परिसर में आवाजाही रोक दी गई, जिससे ग्राहकों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
PNB
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विस्तार
शहर के बीचों-बीच बुधवार दोपहर अचानक दो अलग-अलग स्थानों पर वन्यजीवों के दिखने से अफरा-तफरी मच गई। पहला मामला बैंक रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) परिसर का रहा, जहां एक बड़ा अजगर निकल आया। बैंक कर्मियों ने फौरन वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
रेंजर दिनेश कुमार की अगुवाई में पहुंची टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा। इस दौरान बैंक परिसर में आवाजाही रोक दी गई, जिससे ग्राहकों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
इसी बीच पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य अभियंता कार्यालय में भी हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों ने जंगली जानवर जैसी हरकत की सूचना दी। तुरंत क्षेत्रीय वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में पता चला कि कार्यालय में विज्जू (जंगली प्रजाति) घुस आया है। वन विभाग की टीम ने सतर्कता के साथ विज्जू को भी रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
करीब एक घंटे तक कार्यालय में कर्मचारी अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। दोनों घटनाओं के बाद लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन शहर के घनी आबादी वाले इलाकों में इस तरह वन्यजीवों का पहुंचना वन विभाग को चिंता में डाल रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि मौसम और आसपास के वातावरण में बदलाव के चलते ऐसे मामले बढ़ रहे हैं। विभाग ने अपील की है कि कहीं भी जंगली जानवर दिखने पर लोग अफरा-तफरी न मचाएं और तत्काल वन विभाग को सूचना दें।