फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Punjab Vigilance team is investigating financial transactions and invested funds of 10 years

Gorakhpur News: 10 वर्षों के वित्तीय लेन-देन और निवेश हुए फंड की जांच कर रही पंजाब विजिलेंस की टीम

Wed, 09 Jul 2025 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Punjab Vigilance team is investigating financial transactions and invested funds of 10 years
डिस्टिलरी में पूरे दिन खंगाले दस्तावेज, आवाजाही पर लगी रही रोक
विज्ञापन

पंजाब विजिलेंस की टीम ने चौथे दिन भी सरैया डिस्टीलरी में डाला रहा डेरा
आय से अधिक संपत्ति केस में सबूत एकत्रित कर रही विजिलेंस की टीम
सरदारनगर। पंजाब शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया के संपत्तियों के जांच में जुटी पंजाब की विजिलेंस टीम मंगलवार चौथे दिन भी सरैया डिस्टिलरी में डेरा जमाए रही। सूत्रों के अनुसार, टीम पिछले 10 वर्षों के वित्तीय लेन-देन और निवेश हुए फंड की जांच कर रही है। टीम उनसे संबंधित दस्तावेजों को एकत्रित कर उसकी फोटोकाॅपी भी अपने कब्जे में लिया है।

विजिलेंस की आठ सदस्यीय टीम मंगलवार सुबह 11 बजे होटल से सीधे सरैया डिस्टिलरी पहुंची। करीब आठ घंटे तक चली जांच के बाद देर शाम करीब सात बजे वहां से निकली। सूत्रों के अनुसार, जांच टीम सबसे पहले डिस्टिलरी में मौजूद अधिकारियों से पिछले 10 वर्षों के वित्तीय लेन-देन के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद डिस्टिलरी में निवेश हुए फंड से संबंधित दस्तावेज खंगालती रही। शाम करीब पांच बजे दो सदस्यीय टीम एक बंडल दस्तावेज लेकर चौरीचौरा पहुंची और एक दुकान पर फोटो काॅपी कराया। चौथे दिन भी डिस्टिलरी के कर्मचारियों और अधिकारियों का मोबाइल जब्त कर आवाजाही पर रोक रही। देर शाम टीम के जाने के बाद अधिकारी बाहर निकल सके।
विज्ञापन

--
ऑनलाइन मंगाए लंच पैकेट, गेट के बाहर से किया रिसीव
सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस की टीम मंगलवार दोपहर ऑनलाइन ऑर्डर कर लंच पैकेट मंगवाए। पैकेट गेट के बाहर की रिसीव कराए गए। लंच के बाद दोबारा दस्तावेजों की जांच शुरू की। गोपनीयता के लिए जांच टीम में शामिल अधिकारी किसी से बातचीत नहीं कर रहे थे। सुरक्षा गार्ड को भी मोबाइल फोन प्रयोग करने पर रोक रही। जांच टीम अभी दो दिन और शहर में रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यह है मामला
आय से अधिक मामले में जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पंजाब विजिलेंस की आठ सदस्यीय टीम पिछले चार दिन से शहर में डेरा जमाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed