फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Punjab Police caught the person who cheated one crore rupees in the name of sending it abroad from Pipraich.

Gorakhpur News: विदेश भेजने के नाम पर एक करोड़ ठगने वाले को पिपराइच से पंजाब पुलिस ने दबोचा

Thu, 26 Sep 2024 06:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Punjab Police caught the person who cheated one crore rupees in the name of sending it abroad from Pipraich.
पिपराइच (गोरखपुर)।
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर लोगों से करीब एक करोड़ रुपये ठगने के आरोपी को पंजाब पुलिस ने बुधवार सुबह क्षेत्र के वरसैनी टोला उजरी पट्टी गांव से गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय पुलिस की मदद से पंजाब पुलिस ने यह कार्रवाई की। इसके बाद मेडिकल जांच कराकर उसे साथ लेकर चली गई।
पुलिस के अनुसार, ग्राम वरसैनी टोला उजरी पट्टी निवासी वाजिद अली (35) पुत्र निजामुद्दीन जालंधर में रहकर लोगों को विदेश भेजने का काम करता था। वाजिद पर दुबई, अरब समेत कई देशों में भेजने के नाम पर कई लोगों से करीब एक करोड़ रुपये ठगने के आरोप में केस दर्ज था। केस दर्ज होने के बाद से वह फरार था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच पंजाब पुलिस को सूचना मिली कि वह पिपराइच स्थित अपने गांव में रह रहा है। इसके बाद बुधवार को पंजाब पुलिस पिपराइच पहुंची। पिपराइच पुलिस की मदद से उसके घर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस उसे अपने साथ पंजाब लेती गई। वाजिद की गिरफ्तारी को लेकर घरवालों ने भी कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके घर के सदस्य भी ट्रेन से पंजाब के जालंधर के लिए रवाना हो गए। इस बारे में एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पिपराइच से एक वांछित को पंजाब पुलिस साथ लेकर गई है। उसपर जालधंर के एक थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed