{"_id":"6824f73c93fceb9e7c06619c","slug":"gorakhpur-news-puncture-was-being-made-in-the-grocery-store-itself-sealed-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-937314-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: किराना स्टोर में ही बन रहा था पंचर, सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: किराना स्टोर में ही बन रहा था पंचर, सील
विज्ञापन
आईजीआरएस पर हुई थी शिकायत, दुकानदार के पास नहीं था लाइसेंस
गोरखपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को कैंपियरगंज में एक किराना स्टोर को सील कर दिया। किराने की दुकान में ही पंचर बनाया जा रहा था। एक स्थानीय व्यक्ति ने आईजीआरएस में शिकायत की। दुकानदार के पास लाइसेंस भी नहीं था।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कैंपियरगंज में बबलू नाम का व्यक्ति बिना लाइसेंस के ही जनरल स्टोर का संचालन कर रहा था। आईजीआरएस की शिकायत पर जांच की गई तो दुकान में ही पंचर बनाने के सामान रखे हुए थे। किराना स्टोर के लिए लाइसेंस अनिवार्य है। साथ ही वहां पंचर नहीं बना सकते। दुकान सील कर दी गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार ने कार्रवाई की। इसके साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में खाद्य पदार्थों के चार सर्विलांस सैंपल लिए गए। बच्चों को भी खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।