{"_id":"68224cfc046149ccb20a0320","slug":"gorakhpur-news-provide-housing-to-the-deprived-help-the-needy-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-933419-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वंचितों को दिलाएं आवास, जरूरतमंदों की करें मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: वंचितों को दिलाएं आवास, जरूरतमंदों की करें मदद
विज्ञापन
जनता दर्शन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह जनता दर्शन में करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वंचितों को आवास दिलाएं और जरूरतमंदों की इलाज में मदद करें।
गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे। एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं। उन्हें आश्वस्त किया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। किसी को भी घबराने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को देते हुए निर्देश दिए कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। कुछ लोगों की ओर से जमीन कब्जाने की शिकायत पर उन्होंने कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। अफसरों को यह निर्देश भी दिए कि यदि किसी प्रकरण में पीड़ित को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा है तो इसकी जांच कर जवाबदेही तय की जाए।
विज्ञापन
एस्टीमेट भेजें, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी जाएगी राशि
जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी। जनता दर्शन में कुछ महिलाओं ने पक्के आवास की समस्या मुख्यमंत्री को बताई। इस पर सीएम ने अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में किन्हीं कारणों से जो भी पात्र लोग वंचित रह गए हैं, उन्हें योजना के दायरे में लाकर पक्का आवास उपलब्ध कराया जाए।