फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Protest against reinstatement of student union, sloganeering

Gorakhpur News: छात्र संघ बहाली को लेकर दिया धरना, की नारेबाजी

Tue, 01 Oct 2024 05:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 01 Oct 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Protest against reinstatement of student union, sloganeering
गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बहाल करने और एनसी छात्रावास को खाली कराने की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने सोमवार को प्रशासनिक भवन के पूर्वी गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू किया। उन्होंने जल्द मांगे पूरी नहीं होने पर क्रमिक अनशन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


धरना दे रहे छात्रनेता प्रतीक तिवारी ने कहा कि छात्र संघ चुनाव को लेकर उनकी मांग अनवरत जारी रहेगा। जबतक की चुनाव की तारीख घोषित नहीं कर दी जाती। उन्होंने कहा कि एम्स और शहर के एक यूनिवर्सिटी व कॉलेज में ऑनलाइन चुनाव हाल ही में कराया गया है। लेकिन, गोरखपुर विश्वविद्यालय में चुनाव कराने में प्रशासन दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन

छात्रनेता सत्यम गोस्वामी ने कहा कि हम इस तरह का अन्याय बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह क्रमिक अनशन शुरू करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस दौरान सतीश प्रजापति, अभिषेक यादव, विख्यात भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed