फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Prostitution case: Nandani reveals secrets, search for six middlemen

देह व्यापार प्रकरण : नंदनी ने उगले राज, छह बिचौलियों की तलाश

Thu, 27 Feb 2025 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Prostitution case: Nandani reveals secrets, search for six middlemen
गोरखपुर। देह व्यापार प्रकरण में मंगलवार को देवरिया सलेमपुर के मलहचक गांव की नंदनी पकड़ी गई। रामगढ़ताल थाना पुलिस की पूछताछ में उसने कई अहम राज उगले हैं। इसमें छह बिचौलियों के नाम सामने आए हैं, जो लड़कियों को होटल व फ्लैट तक ले जाते थे।
विज्ञापन

साथ ही अनिरुद्ध संपर्क में रहकर लोगों को लड़कियां उपलब्ध कराते थे। शहर के विभिन्न पाॅश इलाके में उनकी अच्छी जान पहचान थी। बिचौलियों के खिलाफ साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस अब उनकी तलाश में लग गई है। पुलिस के अनुसार, बिचौलिया अनिरुद्ध और अन्य लोग जहां डिमांड पर लड़कियां पहुंचाते थे, दोनों तरफ से कमीशन लेते थे। अनिरुद्ध के देह व्यापार के नेटवर्क को पूरे शहर में फैलाने में बिचौलियों का बहुत बड़ा हाथ है।
विज्ञापन

बिचौलियों के मोबाइल फोन में 50 से अधिक लड़कियों के फोटो रहते थे। इनके रेट अलग-अलग थे। बिचौलिया लोगों को फोटो दिखाकर रेट तय करते थे, इसके बाद अनिरुद्ध ओझा को कॉल करके लड़कियां बुलवाते थे। कई लोगों को होटल भी मुहैया कराते थे। इसके लिए होटल संचालक से भी इनका कमीशन सेट था। वहीं नंदनी ने कुछ लड़कियों के नाम भी पुलिस को बताएं हैं। पुलिस कार्रवाई के लिए साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदनी के संपर्क में आए लोग परेशान : पुलिस के सूत्रों की मानें तो नंदनी के संपर्क में 40 से अधिक लोग आ चुके हैं। कुछ लोगों के नाम भी सामने आए हैं। जिन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे सामाजिक डर से इस मामले में बयान देने से कतरा रहे हैं। उन्हें भी अब इस केस में फंसने का डर सता रहा है। पूछताछ से बचने के लिए वे अपनी तरफ से पैरवी भी करा रहे हैं।

इस मामले में पकड़ी गई रेशमा व नंदनी : रामगढ़ताल इलाके की किशोरी के लापता होने पर उसकी मां ने दो जनवरी को थाने में केस दर्ज कराया था। दो दिन बाद किशोरी खुद ही घर वापस आई और बताया कि उसके साथ शाहपुर के जेनिस बॉटल रेस्टोरेंट में दुष्कर्म की घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed