फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Property worth Rs 25 lakh of gangster Kinnar seized in Sant Kabir Nagar.

Gorakhpur News: संतकबीरनगर में गैंगस्टर किन्नर की 25 लाख की संपत्ति जब्त

Thu, 06 Feb 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Property worth Rs 25 lakh of gangster Kinnar seized in Sant Kabir Nagar.
सहजनवां में 19 मार्च 2023 को तान्या किन्नर को दो बदमाशों ने मारी थी गोली, उपचार के बाद दर्ज कराया था केस
विज्ञापन

मामले में आरोपी बनी किरन किन्नर पर की गई थी गैंगस्टर की कार्रवाई
सहजनवां। संतकबीरनगर के बरदहिया बाजार की रहने वाली गैंगस्टर की आरोपी किरन किन्नर की संपत्ति बुधवार को जब्त कर लिया गया। सहजनवां पुलिस ने स्थानीय तहसील प्रशासन की मौजूदगी में कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, कुल 25 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

सहजनवां थाना क्षेत्र के भीमापार निवासी तान्या किन्नर 19 मार्च 2023 को घघसरा क्षेत्र में साथियों के साथ नेग लेने के लिए गई थी। इसी दौरान समधिया मोड़ पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी थी, जिसमें वह घायल हो गई थीं। उपचार के बाद सहजनवां थाने में तहरीर देकर किरन किन्नर समेत कुछ अज्ञात पर केस दर्ज कराया था। जांच करते हुए पुलिस किरन को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। पुलिस आगे की कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी के अनुमोदन पर किरन के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया। इसके बाद राजस्व प्रशासन के सहयोग से उसकी संपत्ति का ब्योरा जुटाया गया। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सहजनवां थानेदार विशाल उपाध्याय व अन्य पुलिसकर्मी आरोपी के घर पहुंचे। वहां के स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में कुल 25 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed