फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Process of linking students' educational data with Apar ID started

Gorakhpur News: छात्रों के शैक्षणिक डाटा को अपार आईडी से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू

Wed, 11 Dec 2024 05:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Process of linking students' educational data with Apar ID started
गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों से लेकर निजी विद्यालयों के छात्रों के शैक्षणिक डाटा को सुरक्षित और एक स्थान पर उपलब्ध कराने को लेकर अपार आईडी बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्रों के डाटा को 12 अंकों की अपार (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) आईडी पर आधार के माध्यम से लिंक किया जा रहा है। इस काम की जिम्मेदारी शिक्षकों को सौंपी गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों के कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों की तरह अब जिले के सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चों की अपार आईडी बनाई जा रही है। इसके लिए जिले के सभी विद्यालयों में सोमवार और मंगलवार को अपार मेला का आयोजन किया गया। विद्यालय में छात्रों के अभिभावकों को बुलाकर सहमति पत्र भरवाए गए। इसके बाद छात्रों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। अभी तक यह कार्य प्रगति नहीं कर पाया है। ऐसे में शासन की ओर से जल्द से जल्द सभी बच्चों की अपार आईडी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


यह आईडी आने वाले समय में छात्र-छात्राओं के वर्तमान पीईएन (पेन) नंबर की जगह लेगी। डीसी एमआईएफ अमरेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि इस आईडी से स्कूलों के छात्र- छात्राओं की शैक्षिक प्रगति व उपलब्धि की ट्रैक किया जा सकेगा। जिले में कक्षा एक से बारहवीं तक के पंजीकृत 8 लाख छात्राओं की अपार आईडी बनानी है। मेगा अपार दिवस बनाकर अधिक से अधिक आईडी बनाने का लक्ष्य दिया गया है। 14 दिसंबर तक शासन को प्रगति रिपोर्ट सौंपने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed