फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Principal Secretary angry over negligence in sending scholarship applications

Gorakhpur News: छात्रवृत्ति के आवेदनों को भेजने में लापरवाही पर प्रमुख सचिव नाराज

Fri, 31 Oct 2025 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Principal Secretary angry over negligence in sending scholarship applications
दी कार्रवाई की चेतावनी, बोले-2024-25 में वंचित छात्रों को मिलेगी शुल्क प्रतिपूर्ति
विज्ञापन

प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग ने एनेक्सी भवन में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति की समीक्षा में दिए निर्देश
गोरखपुर। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रदेश का कोई भी योग्य छात्र शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित नहीं होना चाहिए। छात्रों के आवेदनों को अग्रसारित करने में लापरवाही बरतने पर उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
एनेक्सी भवन के सभागार में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना पर हुई समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में कतिपय कारणों से वंचित छात्रों के शुल्क प्रतिपूर्ति की व्यवस्था की गई है। इसके लिए वंचित छात्रों को 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए पोर्टल खोला गया है। इस तिथि के बाद योग्य वंचित छात्रों को जल्द ही शुल्क प्रतिपूर्ति भेजी जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए प्रमुख सचिव ने सभी नोडल अधिकारियों को सामंजस्य स्थापित कर सभी कार्यवाही समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि समय सीमा का ध्यान रखते हुए सभी कार्यवाही समय पर करें, आखिरी तिथि का इंतजार न करें। सभी विभाग समन्वय स्थापित कर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का समय से भुगतान सुनिश्चित करें। इधर, प्रमुख सचिव ने देर शाम राजकीय मूकबधिर विद्यालय हुमायुंपुर में बन रहे नई स्कूल भवन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीएम दीपक मीणा, सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी के साथ संबंधित विभागीय अधिकारीगण एवं समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed