{"_id":"6720050f51721c014e0a58a4","slug":"gorakhpur-news-prime-minister-will-inaugurate-the-cornea-transplant-center-in-aiims-today-through-virtual-medium-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-730330-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्रधानमंत्री आज वर्चुअल माध्यम से करेंगे एम्स में कार्निया प्रत्यारोपण केंद्र का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्रधानमंत्री आज वर्चुअल माध्यम से करेंगे एम्स में कार्निया प्रत्यारोपण केंद्र का शुभारंभ
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स में मंगलवार को नेत्र रोग विभाग में कॉर्निया प्रत्यारोपण केंद्र और दंत चिकित्सा विभाग में आधुनिक सुविधाओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारी हो गई है। प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और सांसद रविकिशन भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
एम्स कार्यकारी निदेशक डॉ. अजय सिंह के स्वागत भाषण से कार्यक्रम की शुरूआत होगी। इसके बाद 12:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर दंत रोग विभाग और कॉर्निया प्रत्यारोपण सेंटर का लोकार्पण करेंगे। ऑडिटोरियम हॉल में इसका लाइव प्रसारण भी होगा। एम्स प्रेसिडेंट देश दीपक वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय भारती, डॉ. एचएस जोशी, डॉ. अलका त्रिपाठी और एम्स की अन्य फैकल्टी, नर्सिंग स्टाफ व पैरामेडिकल स्टाफ भी उपस्थित रहेंगे।
-- -- -- -
दंत चिकित्सा विभाग में बढ़ेगी सहूलियत
गोरखपुर। एम्स में दंत चिकित्सा विभाग का आधुनिकीकरण और विस्तार कर मरीजों की सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। अब एम्स में ही सभी तरह के दंत उपचार करा सकेंगे। इसके लिए दंत चिकित्सा उपकरणों से लैस पांच आधुनिक कुर्सियां लगाई गई हैं। इसकी सहायता से रूट कैनाल ट्रीटमेंट, दांत निकालना, दांतों को सीधा करना, मसूड़ों का इलाज और दंत सौंदर्य से जुड़े सभी प्रकार के उपचार किए जा सकेंगे। बच्चों के दांतों की देखभाल के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे।