{"_id":"6876ad38867c85f30b0f5dec","slug":"gorakhpur-news-pretended-to-consume-poison-to-talk-to-a-girl-case-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1003830-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवती से बात करने के लिए किया जहर खाने का नाटक, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवती से बात करने के लिए किया जहर खाने का नाटक, केस दर्ज
विज्ञापन
चिलुआताल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही जांच
चिलुआताल। क्षेत्र की एक महिला ने गांव के ही युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि युवक बेटी की शादी कहीं और तय होने पर घर आकर शादी का दबाव बनाने लगा। मना करने पर बेटी के साथ मारपीट की और जहर खाने का नाटक करने लगा। महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक गांव की महिला ने तहरीर देकर बताया कि गांव का ही युवक मोबाइल फोन पर बात करने के लिए बेटी पर दबाव बनाता है। बात नहीं करने पर जहर खाकर जान देकर पूरे परिवार को फंसाने की धमकी देता है। बेटी की शादी कहीं और तय हो गई है। यह जानकर वह भड़क गया और 10 जुलाई की शाम सात बजे घर आकर मेरी बेटी से शादी करने का दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। विरोध करने पर अपने परिवार के बीच जहर खाने का नाटक करने लगा। चिलुआताल थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।