फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: President will inaugurate plantation campaign by planting Harsingar sapling

Gorakhpur News: हरसिंगार का पौधा लगाकर राष्ट्रपति करेंगी पौधरोपण अभियान का शुभारंभ

Tue, 01 Jul 2025 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: President will inaugurate plantation campaign by planting Harsingar sapling
आज से प्रदेश भर में शुरू होगा पौधरोपण अभियान, आयुष विश्वविद्यालय में राज्यपाल व मुख्यमंत्री भी करेंगे पौधरोपण
विज्ञापन

एक से सात जुलाई तक चलने वाले अभियान में प्रदेश में लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर में 52 लाख

गोरखपुर। एक जुलाई से वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जाना है। आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरसिंगार का पौधा लगाकर इसका शुभारंभ करेंगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौलश्री का पौधा लगाएंगी, जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ आंवला का पौधा लगाएंगे। पौधरोपण अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में एक से सात जुलाई तक कुल 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। गोरखपुर में इस दौरान 27 विभाग मिलकर 52 लाख पौधे लगाएंगे।

गोरखपुर में वन विभाग को कुल 20 लाख 55 हजार 400 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा 26 अन्य विभागों को नर्सरी से पौधा ले जाने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा 25 हजार लोगों ने खुद से आवेदन कर पौधे मांगे हैं। इनमें भी पौधों का वितरण किया जा रहा है। बीते वर्ष की तहर इस बार भी वेटलैंड संरक्षण वन, वृक्ष प्रसाद व पौध भंडा, पौधों की बरात, भाई-बहन के नाम, पवित्रधारा के नाम, एक पौधा गुरु के नाम आदि का आयोजन करके पौधारोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed