{"_id":"68d3096bb3c6b0c4d80ea20a","slug":"gorakhpur-news-prepare-a-path-with-iron-plates-to-reach-the-ponds-made-for-idol-immersion-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1080603-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्रतिमा विसर्जन के लिए बने पोखरों तक पहुंचने के लिए लोहे की प्लेट से तैयार करें रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्रतिमा विसर्जन के लिए बने पोखरों तक पहुंचने के लिए लोहे की प्लेट से तैयार करें रास्ता
विज्ञापन
दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन को लेकर नगर आयुक्त ने समीक्षा बैठक में दिए दिशा निर्देश
गोरखपुर। दुर्गा पूजा व प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों को लेकर सोमवार को नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में नगर निगम मुख्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त ने पिछली बार त्योहारों के दौरान आई कमियों पर चर्चा करते हुए इस बार सभी तैयारियां दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से तीन स्थानों पर विसर्जन के लिए अस्थायी पोखरे बनाए गए हैं। इन पोखरों की बैरिकेडिंग, पानी की व्यवस्था, प्रकाश, फ्लेक्स, सजावट और लोहे की प्लेटों से मार्ग तैयार कराने के निर्देश दिए गए।
विसर्जन मार्ग पर पैचिंग, गड्ढा मुक्ति, बिजली के तारों की मरम्मत और पानी जमाव वाले स्थानों को दुरुस्त कराने पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री के जुलूस मार्ग पर स्टैंडी, होर्डिंग, लाइट, पेंटिंग व फूलों की सजावट का कार्य समय से पूरा कराने का आदेश दिया गया। साथ ही नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पौधरोपण अभियान भी तय किया गया है।
इसमें पर प्रकाश विभाग 1000, जलकल विभाग 500 और स्वास्थ्य विभाग 2000 पौधे लगाएगा। बैठक में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, निरंकार सिंह और प्रमोद कुमार, मुख्य अभियंता अमित कुमार शर्मा, महाप्रबंधक जलकल रघुवेंद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जोनल अधिकारी, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं सफाई निरीक्षक शामिल रहे।