फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Preparations for the Chhath festival are complet

Gorakhpur News: छठ महापर्व की तैयारियां पूरीं… लाइटों से जगमग हुए घाट

Mon, 27 Oct 2025 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Preparations for the Chhath festival are complet
छठ पूजा की तैयारी में नगर निगम द्वारा सजाया गया राजघाट। 
शहर में करीब 400 स्थानों पर मनाया जाएगा छठ महापर्व
विज्ञापन

मेयर और नगर आयुक्त ने किया छठ घाटों का निरीक्षण
गोरखपुर। छठ महापर्व की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रविवार शाम तक शहर के सभी छठ घाटों को सजाने और संवारने का कार्य पूरा कर लिया गया। लाइटों से सजे घाटों की चमक ने माहौल को भक्तिमय बना दिया है। नगर निगम की ओर से साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप दिया गया है। सोमवार सुबह और शाम अर्घ्य के दौरान श्रद्धालुओं के स्वागत को शहर पूरी तरह तैयार है।
इस वर्ष शहर में करीब 400 स्थानों पर छठ महापर्व मनाया जाएगा। प्रमुख घाटों में गुरु गोरक्षघाट, रामघाट, गोरखनाथ मंदिर स्थित भीम सरोवर, सूरजकुंड पोखरा, मानसरोवर मंदिर परिसर और रामगढ़ताल तट प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यहां रविवार को ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। लोगों ने पूजा सामग्री लेकर घाटों पर साफ-सफाई की। सुबह से ही लोग सफाई में जुटे रहे। गुरु गोरक्षघाट और रामघाट पर निगम की ओर से पानी में बेरिकेडिंग की गई है ताकि श्रद्धालु गहरे पानी में न जा सकें। वहां पर लाइट और पेयजल की भी व्यवस्था की गई है। निगम का कैंप कार्यालय वहां सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन



नगर निगम ने की विशेष व्यवस्था
छठ को लेकर नगर निगम की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। रविवार को पूरे दिन निगम के कर्मचारी घाटों पर साफ-सफाई में जुटे रहे। नालियों की सफाई, जलीय कचरे की निकासी और कीचड़ हटाने के बाद हर घाट पर लाइटिंग, रेलिंग और अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था की गई है। घाटों तक पहुंचने वाले मार्गों पर सड़क मरम्मत और चूना छिड़काव भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेयर और नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने ताकियाघाट, डोमिनगढ़, सूरजकुंड पोखरा एवं रामपुर नया गांव सहित कई छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी घाट पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। नगर आयुक्त ने घाट पर बैनर एवं फ्लैक्सी बोर्ड लगवाने के लिए अधिशासी अभियंता अशोक भाटी एवं अमरनाथ को निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त रामपुर नया गांव में अधिक संख्या में बेरिकेडिंग कराने के लिए अवर अभियंता अतुल कुमार को निर्देशित किया।


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी प्रमुख घाटों पर पुलिस बल, गोताखोर और एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। रात के समय ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी।



रोशनी से नहाए घाट, भक्तिमय माहौल
रविवार शाम होते-होते सभी प्रमुख घाटों को रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से सजाया गया। कहीं झालरें टिमटिमा रही थीं तो कहीं दीपों की कतारें घाट की शोभा बढ़ा रही थीं। रामगढ़ताल, मानसरोवर मंदिर और सूरजकुंड पोखरा के किनारे भक्ति गीतों की ध्वनि गूंजती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed