{"_id":"67c20e789837223d38035a4d","slug":"gorakhpur-news-preparation-for-making-garbage-charcoal-in-suthni-from-this-month-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-855664-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सुथनी में इस माह से कूड़े चारकोल बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सुथनी में इस माह से कूड़े चारकोल बनाने की तैयारी
विज्ञापन
एनटीपीसी की ओर से 255 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित हो रहे चारकोल प्लांट का पहला रिएक्टर लगा
जल्द कूड़े से चारकोल बनाने का परीक्षण कराया जाएगा शुरू
गोरखपुर। सहजनवां के सुथनी में बन रहे चारकोल प्लांट का पहला रिएक्टर (बिजली प्रणाली में लगने वाला उपकरण) लग गया है। मार्च में इसका ट्रायल होगा। यहां मिक्स कचरे से चारकोल बनाया जाएगा। जून तक तीनों रिएक्टर लगने के बाद यहां 500 टन प्रतिदिन कचरे का निस्तारण हो सकेगा।
नेशनल थर्मल पॉवर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) की ओर से सुथनी में 255 करोड़ रुपये की लागत से चारकोल प्लांट स्थापित किया जा रहा है। इस प्लांट को प्रतिदिन 500 टन गीला कचरा चाहिए होगा। प्लांट में तीन रिएक्टर लगेंगे। इनकी क्षमता 200 टीडीपी होगी। जून तक तीनों रिएक्टर लगाकर प्लांट को पूरा क्षमता से चलाने की तैयारी है। इसके बाद से शहर का पूरा कचरा यहां निस्तारित हो जाएगा। इसके अलावा 200 टन गीले कूड़े से बायो सीएनजी बनाने का दूसरा प्लांट लगाया जा रहा है।
नगर निगम की ओर से न केवल शहर बल्कि नगर पंचायतों के कूड़े के निस्तारण के लिए सहजनवां के सुथनी में 500 टन प्रतिदिन क्षमता का वेस्ट टू चारकोल और 200 टन प्रतिदिन क्षमता का बायो सीएनजी प्लांट बनाया जा रहा है। शुक्रवार को नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, एनटीपीसी की सीईओ रेनू, नगर निगम मुख्य अभियंता संजय चौहान ने प्लांट का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान अभियंता मोहित गुप्ता, सुलेख यादव, अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-
12 तरह के कचरे का निस्तारण
सुथनी में नगर निगम 12 तरह के कचरों के निस्तारण के लिए प्लांट लगाएगा। ई-वेस्ट निस्तारण के साथ घरेलू खतरनाक कचरा मसलन पेंट, क्लीनर, तेल, ईंधन, बैटरी, कीटनाशक, उद्यान रसायन, मोटर तेल, इलेक्ट्रानिक डिस्कार्ड जैसे कंप्यूटर, माॅनिटर, टेलीविजन, ऑडियो उपकरण, प्रिंटर, सेनेटरी पैड, मेडिकल वेस्ट समेत सभी प्रकार के गीले एवं सूखे कचरे का निस्तारण के लिए भी संयंत्र लगाए जाएंगे।