फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Prakhar and Shreya victorious in badminton

Gorakhpur News: बैडमिंटन में प्रखर और श्रेया विजयी

Thu, 20 Feb 2025 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Prakhar and Shreya victorious in badminton
डीएवी पीजी कॉलेज में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन


गोरखपुर। डीएवी पीजी कॉलेज में बुधवार को चार दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन दौड़ और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। छात्रों की एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रखर मिश्र प्रथम, नितिन साहनी द्वितीय और श्याम मोहन चौरसिया तीसरे स्थान पर रहे। वहीं छात्राओं में श्रेया सिंह प्रथम, लालिबा खातून द्वितीय और खुशी सोनकर तीसरे स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता के दौरान छात्रों की 400 मीट दौड़ में अतुल, अमन यादव और रविंद्र कुमार और छात्राओं में आंचल यादव, खुशबू निषाद और शिवांगी पासवान प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। वहीं बैडमिंटन में छात्राओं के डबल्स में अंजू और आंचल प्रथम, प्रियंका और श्रेया द्वितीय, खुशी और संजना तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. अश्वनी मिश्र ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि खेल भावना के विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रम जरूरी हैं। केवल हार-जीत के लिए नहीं खेल भावना से खेलें। विशिष्ट अतिथि आरएसओ आले हैदर ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. शैल पांडेय ने कहा कि अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर क्रीड़ा सचिव डॉ. संजय कुमार, डॉ. संजय मिश्र, प्रो. अमृता श्रीवास्तव, प्रो. सुबोध कुमार, प्रो. बिंदू, प्रो. वेदवती सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed