फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Prakash Cricket Academy defeated Neena Thapa by seven runs

Gorakhpur News: प्रकाश क्रिकेट एकेडमी ने नीना थापा को सात रन से हराया

Fri, 13 Feb 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Prakash Cricket Academy defeated Neena Thapa by seven runs
मंडल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से क्लब क्रिकेट लीग
विज्ञापन


गोरखपुर। मंडल क्रिकेट एसाेसिएशन की ओर से इंटर क्लब क्रिकेट लीग के तहत बृहस्पतिवार को प्रकाश क्रिकेट एकेडमी और नीना थापा क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें प्रकाश एकेडमी ने सात रन से जीत दर्ज की।


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रकाश एकेडमी ने निर्धारित 35 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। उद्भव ने 50 गेंद पर सात चौकों की मदद से 59 रनों की आक्रामक पारी खेली। तन्मय तिवारी ने 81 गेंद में 50 रन ओर आशीष शुक्ल ने 57 गेंद में 42 रन की संयमित पारी खेली। टीम को अतिरक्ति के रूप में 34 रन मिले।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीना थापा एकेडमी की टीम 33.3 ओवर में 200 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आर्यन निषाद ने 48, अरुष कुमार ने 38 और प्रियांशु उपाध्याय ने 33 रन बनाए। मैच में शानदार अर्धशतक लगाने के लिए उद्भव को ‘प्लेयर आफ द मैच’ चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed