{"_id":"6841f1fd8fdfe313f205f0e0","slug":"gorakhpur-news-ppganj-defeated-barhalganj-by-seven-wickets-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-961531-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पीपीगंज ने बड़हलगंज को सात विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पीपीगंज ने बड़हलगंज को सात विकेट से हराया
विज्ञापन
क्रीड़ा भारती व ओमीनी क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित स्कूल प्रीमियर लीग की हुई शुरुआत
प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही हैं 13 जिलों की 40 टीमें
गोरखपुर। स्कूल प्रीमियर लीग का उद्घाटन बृहस्पतिवार को ओमनी क्रिकेट ग्राउंड राप्तीनगर में हुआ। उद्घाटन मैच राहुल यादव क्रिकेट एकेडमी पीपीगंज और स्टार इलेवन बड़हलगंज के बीच खेला गया। इस मैच में राहुल यादव क्रिकेट एकेडमी पीपीगंज ने स्टार इलेवन बड़हलगंज को सात विकेट से हराकर आगे की राह बनाई।
टी-20 फार्मेट में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार इलेवन बड़हलगंज की टीम ने कप्तान अभिनव तिवारी के 68 और विनायक के 17 रन की पारी की बदौलत 107 रन का स्कोर खड़ा किया। राहुल यादव क्रिकेट एकेडमी के सैफ ने दो और तन्मय ने एक विकेट झटके।
जवाब में उतरी राहुल यादव क्रिकेट एकेडमी की टीम ने कप्तान आदित्य वर्मा के नाबाद 37 रन, आयुष के 11, कृष्णा सहानी के 17 और आकाश गुप्ता के 28 रन की पारी की बदौलत मैच को 11.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर मैच को सात विकेट से जीत लिया। विकेटकीपर बल्लेबाज आकाश गुप्ता मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता मनीष सिंह व विशिष्ट अतिथि डॉ. सिद्धार्थ ओझा व रोहिताश्व सिंह कोहली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर लिया। क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 13 जिलों की 40 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष अवनीश कुमार उपाध्याय, महामंत्री मानवेंद्र सिंह, प्रवीण त्रिपाठी, आदित्य श्रीनेत, राहुल यादव, अजय मिश्रा, अनंत वर्धमान मल्ल आदि मौजूद रहे।