फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Power cut at night due to overload, consumers troubled

Gorakhpur News: ओवर लोड से रात में बिजली कटौती, उपभोक्ता परेशान

Mon, 21 Jul 2025 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Power cut at night due to overload, consumers troubled
बेतियाहाता में बिजली के आने-जाने से रात भर परेशान रहे लोग
विज्ञापन

पादरी बाजार और लाल डिग्गी क्षेत्र में भी रही परेशानी

गोरखपुर। गर्मी के बढ़ने पर ओवर लोड होने से रात में फॉल्ट के कारण बिजली कटौती की समस्या बढ़ गई है। रात भर आती-जाती बिजली व लो-वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली कटौती के कारण लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है।

बताया जा रहा है कि शनिवार रात में बेतियाहाता, रुस्तमपुर ढाले के पास लो वोल्टेज होने से उपकरण नहीं चल रहे थे। इसके साथ ही वोल्टेज के बार-बार कम व ज्यादा होने से उपकरणों के खराब होने की आशंका बनी रही। उपभाेक्ताओं की शिकायत पर रविवार दोपहर लगभग 12 बजे इसे ठीक किया गया। वहीं रविवार दोपहर 2:15 बजे लाल डिग्गी में ट्रांसफार्मर के पैनल में आग लग गई, जिसे अपराह्न 3:45 बजे ठीक किया गया। शास्त्री चौक पर निजी होटल के पास केबल में लगभग 11 बजे आग लग गई, जिसे आधे घंटे में ठीक किया गया। पादरी बाजार में भी शनिवार को रात भर बिजली फॉल्ट से पॉवर कट लगता रहा। रविवार को दिन में भी कई घंटे तक बिजली गायब रही।
विज्ञापन

टाउन हॉल के अधिशासी अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि जहां-जहां फॉल्ट व लो-वोल्टेज की जानकारी मिली है, वहां कर्मचारी भेजकर इसे ठीक कराया गया। उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान हमेशा समय पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed