फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Postal Department: Server failed throughout the day, work remained stalled

डाक विभाग : दिनभर सर्वर ने छकाया, काम रहा ठप

Tue, 12 Aug 2025 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Postal Department: Server failed throughout the day, work remained stalled
नए साफ्टवेयर की दूर नहीं हुई परेशानी, डाकघरों में आए लोग लौटे
विज्ञापन


गोरखपुर। डाक विभाग में नए साफ्टवेयर 2.0 की दिक्कतें दूर नहीं हो रही हैं। इसके चलते सोमवार को दिनभर काम ठप रहा। हालांकि बीच-बीच में काम हुआ लेकिन तब तक डाकघरों में आए लोग लौट चुके थे। बताया जा रहा है कि कभी सर्वर तो कभी नेट कनेक्टिविटी की दिक्कत रही। नए साफ्टवेयर के चलते काम बाधित होने से अब तक विभाग का लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है।

डाकघरों में 4 अगस्त से साफ्टवेयर 2.0 पर काम शुरू हुआ। हालांकि पहले ही दिन तकनीकी दिक्कतों से दिनभर काम नहीं हुआ। अगले दिन भी यही हाल रहा। 6 अगस्त से दिक्कतें दूर हुईं तो काम शुरू हुआ। इसके बाद भी व्यवस्था पटरी पर नहीं आई। सोमवार को डाकघर खुले तो फिर से साफ्टवेयर ने दगा दे दिया। लोगों को बताया गया कि सर्वर नहीं आ रहा है। कभी नेट कनेक्टिविटी की दिक्कत रही।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, दिन में कुछ देर के लिए साफ्टवेयर चला लेकिन उसकी गति काफी धीमी थी। किसी तरह थोड़ा बहुत काम हुआ लेकिन फिर दिक्कतें शुरू हो गईं। बताया जा रहा है कि पूरी तरह से व्यवस्था पटरी में आने में एक सप्ताह का समय और लग सकता है। इस संबंध में प्रवर डाक अधीक्षक बीके पांडेय ने बताया कि तकनीकी दिक्कत दूर की जा रही है। जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed