फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Possibilities being explored for a solar power plant in Chiluatal

Gorakhpur News: चिलुआताल में सोलर पॉवर प्लांट के लिए तलाशी जा रहीं संभावनाएं

Sun, 21 Sep 2025 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Possibilities being explored for a solar power plant in Chiluatal
जिलाधिकारी ने राजस्व और यूपीनेडा के अफसरों से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन



गोरखपुर। सोलर सिटी के रूप गोरक्षनगरी को विकसित करने की सीएम की मंशा को देखते हुए चिलुआताल इलाके में एक सोलर पॉवर प्लांट की संभावना तलाश की जा रही है। इसके निर्माण का खर्च कोल इंडिया लिमिटेड या फिर एचयूआरएल जैसी बड़ी कंपनी अपने सीएसआर फंड से कराएगी। प्रशासन इसके लिए जमीन की तलाश कर रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए लोगों को अपने घरों पर सोलर प्लांट लगाने पर छूट का लाभ भी दिया जा रहा है। यूपीनेडा इस योजना को संचालित करती है। सोलर एनर्जी को सीधे विद्युत विभाग के उपकेंद्र को दिया जाता है। इसके बाद अब एक पॉवर प्लांट लगाने की कार्ययोजना पर चर्चा हो रही है। इसके लिए करीब एक हजार एकड़ जमीन की जरूरत होगी। प्रशासनिक सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, अभी एक बड़ी कंपनी ने अपने सीएसआर फंड से इसके लिए निर्माण का प्रस्ताव अपने बोर्ड को भेजा है, जिसकी मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं प्रशासन भी संभावित स्थान के बारे में जानकारी जुटा रहा है।
विज्ञापन

डीएम दीपक मीणा ने बताया कि इस संबंध में अभी केवल आरंभिक चर्चा हुई है। यूपी नेडा के अफसरों से प्रस्ताव का डिटेल मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed