{"_id":"60075bf18ebc3e2f24767483","slug":"gorakhpur-news-posing-as-mla-5-70-lakhs-were-transferred-from-bank-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक बता बैंक मैनेजर से ट्रांसफर करवा लिए 5.70 लाख, मिलीभगत की आशंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक बता बैंक मैनेजर से ट्रांसफर करवा लिए 5.70 लाख, मिलीभगत की आशंका
Wed, 20 Jan 2021 03:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 20 Jan 2021 03:53 AM IST
विज्ञापन
बैंक धोखाधड़ी
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को गोरखपुर का विधायक बताकर जालसाज ने भारतीय स्टेट बैंक की नौसड़ शाखा से 5.70 लाख रुपये की ठगी कर ली। विधायक का नाम सुनते ही बैंक मैनेजर ने बिना जांच किए उनके बेटे के खाते से राशि ट्रांसफर कर दी। जब विधायक के बेटे ने आपत्ति दर्ज कराई तो बैंक को राशि वापस करनी पड़ी। अब जालसाजी की शिकायत बैंक प्रबंधन ने की है। बैंक मैनेजर का तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक की नौसड़ शाखा में कैंपियरगंज से भाजपा विधायक फतेहबहादुर सिंह के बेटे वीविश्वान सिंह का जीबीएस इंटरप्राइजेज के नाम से खाता है। 31 दिसंबर को जालसाज ने बैंक मैनेजर को फोन कर खुद को विधायक बताया और बेटे के खाते से आईसीआईसीआई की पाटलीपुत्र शाखा में धनराशि ट्रांसफर करने को कहा। जालसाज ने एक ई-मेल भी बैंक को भेजा। बैंक मैनेजर ने बिना जांच पड़ताल के रकम जालसाज द्वारा बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दी।
विज्ञापन
कुछ दिनों बाद विधायक के बेटे ने जब अपना बैंक स्टेटमेंट चेक किया तो रकम गायब देख बैंक से जानकारी मांगी। बैंक अफसरों से शिकायत भी दर्ज कराई। आनन-फानन में इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद बैंक प्रशासन ने विधायक के बेटे के खाते में धनराशि जमा करा दी। इस बीच बैंक मैनेजर का तबादला कर दिया गया गया।
विज्ञापन
मामला साइबर थाने पहुंचा
जालसाजी का यह मामला पहले गीडा थाने गया था, लेकिन आरोपितों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी। लिहाजा, मामला साइबर थाने भेज दिया गया। अब साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिलीभगत की आशंका
जिस हिसाब से जालसाज ने फोन किया और विधायक का नाम लिया, उससे मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। कहा जा रहा कि बिहार में बैठे जालसाज को विधायक के बेटे के बैंक अकाउंट की जानकारी कैसे मिल गई? जालसाज को यह भी पता था कि विधायक का नाम लेते ही धनराशि मिल जाएगी। इसका मतलब है कि किसी राजदार ने जानकारी जालसाज को दी थी।
जालसाजी बैंक के साथ हुई है। किसी ने फोन किया और खाते से पैसा ट्रांसफर कर दिया गया। बैंक प्रबंधन से शिकायत की गई। हमारा पैसा मिल गया है। मामले में बैंक प्रबंधन को कार्रवाई करनी है।
- वीविश्वान सिंह, निदेशक जीबीएस इंटरप्राइजेज
घटना 31 दिसंबर की है। एक व्यक्ति ने फोन करके शहर के एक सम्मानित व्यक्ति (जिनका खाता शाखा में है) का नाम लिया। साथ ही ई-मेल भेजकर पैसा आईसीआईसीआई बैंक की पाटलिपुत्र शाखा के खाताधारक के खाते में भेजने को कहा। शाखा ने इसे ग्राहक का आदेश समझा और धनराशि ट्रांसफर कर दी। ग्राहक ने शिकायत की तो मामले की छानबीन शुरू हुई। प्रारंभिक जांच के बाद ग्राहक का पूरा पैसा लौटा दिया गया। आईसीआईसीआई बैंक से बिहार के संबंधित खाते पर रोक लगाने का आग्रह किया गया है। भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है।
- मनीष मठपाल, क्षेत्रीय प्रबंधक, गोरखपुर- उत्तर, भारतीय स्टेट बैंक