फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Ponds and lakes will be measured and encroachment will be removed

Gorakhpur News: तालाब-पोखराें की होगी पैमाइश, हटेगा कब्जा

Sun, 22 Jun 2025 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Ponds and lakes will be measured and encroachment will be removed
शहरी क्षेत्र में 10 तालाबों का नगर निगम करा रहा सुंदरीकरण
विज्ञापन

करीब 15 पोखरों से कब्जा हटवा चुका है नगर निगम
गोरखपुर। शहर के तालाबों से कब्जा हटाया जाएगा। नगर निगम इन्हें चिह्नित कर अपने कब्जे में लेगा। अभी तक करीब 15 तालाबों से अतिक्रमण को हटाया जा चुका है। वहीं, 10 पोखरों के सुंदरीकरण का काम चल रहा है।
नगर निगम के लैंड रिकॉर्ड में 96 पोखरे-तालाब हैं, जिनमें 40 से अधिक पर कब्जा है। हालांकि, कुछ साल पहले यह संख्या और भी अधिक थी। नगर निगम का दावा है कि उसने अभियान चलाकर करीब 15 तालाबों को कब्जा मुक्त कराया है। इसके अलावा 21 तालाब मत्स्य पालन के लिए दिए गए हैं। शहर के ज्यादातर तालाबों में लोगों ने कब्जा कर लिया है। कहीं पर धंधेबाजों ने प्लॉटिंग कर जमीन बेच दी। तो कहीं आसपास के लोगाें ने निर्माण कर लिया। इससे शहर में जलभराव की भी समस्या बढ़ने लगी। नगर निगम अब अभियान चलाकर तालाबों को कब्जे से मुक्त कराएगा।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में पोखरों की जमीन पर कब्जा खाली करवाए जा रहे हैं। अब तक करीब 15 पोखरों को कब्जे से मुक्त करवा दिया गया है। वहीं, 10 का सुंदरीकरण हो रहा है। इसके अलावा अन्य तालाबों की मौके की स्थिति जांचकर खाली कराया जाएगा। कुछ मामले कोर्ट में लंबित हैं, वहां से निस्तारित होने के बाद उन तालाबों का भी सुंदरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन तालाबों का हो रहा सुंदरीकरण
नगर निगम 10 तालाबों का सुंदरीकरण करवा रहा है। इसमें महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर-1 में भैरोपुर पोखरा, स्पोर्ट्स कॉलेज के सामने का तालाब, झुंगिया पोखरा, महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर-1 में दिव्यनगर पोखरा, पोखराभिंडा करीमनगर, राप्तीनगर पोखरा, झरना टोला स्थित पोखरा, शाहपुर आवास विकास कॉलोनी, रुस्तमपुर के चिलमापुर और महुईसुघरपुर में छठ माता मंदिर पोखरा शामिल है। इनमें से कुछ पोखरों के सुंदरीकरण का काम पूरा हो गया है। वहीं, कुछ पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed