{"_id":"688bc5f8f165292c5e010ffb","slug":"gorakhpur-news-policeman-threatens-for-opposing-cutting-of-green-tree-case-registered-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1022284-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हरा पेड़ काटने का विरोध करने पर पुलिसकर्मी ने दी धमकी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हरा पेड़ काटने का विरोध करने पर पुलिसकर्मी ने दी धमकी, केस दर्ज
विज्ञापन
पिपरौली। गीडा थाना क्षेत्र के तिनहरा गांव में एक पुलिसकर्मी व उसके परिवार पर हरा पेड़ काटने का विरोध करने पर धमकी देने का आरेाप लगा है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित भरत पांडेय ने तहरीर में बताया कि पीएससी सिपाही शिवकुमार पांडेय और उनके परिवार के लोगों ने दरवाजे पर चढ़कर हरे आम, अमरूद और अन्य पेड़-पौधे काट डाले। विरोध करने पर शिवकुमार ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि कई महीनों से ये लोग उनकी जमीन पर बिना सरकारी नाप के दावा करते हैं, जबकि संपत्ति का बंटवारा पहले हो चुका है।
गीडा थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने बताया कि शिवकुमार पांडेय और उनके परिवार के खिलाफ तोड़फोड़, हरे पेड़ काटने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। इसकी जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।