फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Police will take to the streets to end traffic jams at eight intersections.

Gorakhpur News: आठ चौराहों पर जाम खत्म कराने के लिए सड़क पर उतरेगी पुलिस

Tue, 24 Dec 2024 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Police will take to the streets to end traffic jams at eight intersections.
गोरखपुर। शहर के मोहद्दीपुर समेत आठ प्रमुख चौराहों पर लग रहे जाम को खत्म कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तीन स्तरीय रणनीति बनाई है। इसको लेकर एडीजी डाॅ. केएस प्रताप ने सोमवार को पुलिस लाइंस के व्हाइट हाउस में डीआईजी आनंद कुलकर्णी, एसपी सिटी अभिनव त्यागी, एसपी यातायात संजय कुमार के साथ शहरी क्षेत्र के सीओ, थानेदार, चौकी प्रभारी और टीएसआई के साथ बैठक की। मंगलवार से इस पर अमल शुरू होगा।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के मोहद्दीपुर, पैडलेगंज, नौसड़, असुरन, गणेश चौक, शास्त्री चौक आदि प्रमुख चौराहों पर हर दिन जाम लग रहा है। जाम के दौरान इन चौराहों पर गाड़ियों के धुएं से 800 से लेकर 1000 पीपीएम तक कार्बन डाई ऑक्साइड का उत्सर्जन हो रहा है। जाम में फंसे लोगों के फेफड़े में ऑक्सीजन के साथ यह कार्बन डाई ऑक्साइड जा रही हो जो भविष्य में लोगों को मरीज बना देगी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने रविवार के अंक में इस खबर को चौराहों पर फंसे तो तय मानें दो सिगरेट पीने जितना नुकसान शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस खबर का संज्ञान लेते हुए पुलिस-प्रशासन ने जाम खत्म करने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। सोमवार को एडीजी ने शहर के प्रमुख आठ चौराहों पैडलेगंज, मोहद्दीपुर, छात्रसंघ, गणेश चौराहा, नौसड़, धर्मशाला, घंटाघर और असुरन चौराहे पर लगने वाले जाम के कारणों के बारे में एसपी यातायात से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एडीजी ने तीन चरण में काम करने का निर्देश दिया। पहले चरण में तत्काल कार्रवाई के लिए एसपी यातायात को नोडल बनाते हुए टीएसआई, चौकी प्रभारी, थानेदार व सीओ को जिम्मेदारी दी। इस चरण में समस्त टीम मिलकर चौराहों पर बने अवैध स्टैंड, अतिक्रमण को खत्म कराया जाएगा। इसके अलावा जाम के कारणों को समाप्त कराने के लिए संबंधित विभागों से मदद ली जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में चौराहों समेत गोलघर या अन्य जगहों पर नो पार्किंग और नो वेडिंग जोन का बोर्ड लगाया जाएगा। इसके लिए कमिश्नर के साथ होने वाली बैठक में नगर निगम, परिवहन विभाग और एनएचएआई के अफसरों से भी मदद ली जाएगी। तीसरे चरण का काम तब होगा जब शहर में चल रहे निर्माण कार्य पूरे हो जाएंगे।

एडीजी ने बैठक के दौरान कहा कि जिन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें ईमानदारी के साथ अपना काम करना होगा। लापरवाही मिलने पर सबंधित के ऊपर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed