फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Police will take the operator of Arpit Hospital on remand.

Gorakhpur News: अर्पित हॉस्पिटल के संचालक को रिमांड पर लेगी पुलिस

Wed, 26 Feb 2025 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Police will take the operator of Arpit Hospital on remand.
अर्पित हॉस्पिटल प्रकरण की जांच तेज, संचालक से होगी पूछताछ
विज्ञापन

गोरखपुर। अर्पित हास्पिटल के संचालक प्रवीण सिंह को रोगियों की सौदेबाजी करने के आरोप में जेल भेजा गया है। हाॅस्पिटल की जांच के बाद डिप्टी सीएमओ अनिल सिंह ने डाॅ. शाकिब समेत प्रवीण पर एक और केस दर्ज करा दिया। अब दूसरे केस में पूछताछ करने के लिए पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

देवरिया की लक्ष्मी देवी की शिकायत के बाद पुलिस की जांच में प्रवीण सिंह का फर्जीवाड़ा सामने आ चुका है। यह फर्जी तरीके से रूस की डिग्री पर डाॅक्टर बनकर रोगियों का उपचार करता था। बिहार के डाॅ. शाकिब सलीम को एक लाख रुपये देकर उनकी डिग्री पर द अर्पित हाॅस्पिटल का पंजीकरण कराया था। बीआरडी से रोगी लाने के लिए इसने अमन गुप्ता समेत 10 दलालों को रखा था। पुलिस पहले ही प्रवीण सिंह, हॉस्पिटल के मैनेजर तुषार, 108 एंबुलेंस चालक, ईएमटी, बिचौलिया अमन गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। इसके बाद डिप्टी सीएमओ अनिल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने डाॅ. शाकिब और प्रवीण समेत पांच पर केस दर्ज किया। इसमें शाकिब से पूछताछ करके जेल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed