फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Police will take selfie with the applicant during passport verification

Gorakhpur News: पासपोर्ट सत्यापन के समय आवेदक संग सेल्फी लेगी पुलिस

Sat, 08 Mar 2025 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Police will take selfie with the applicant during passport verification
एसएसपी ने पासपोर्ट नोडल संग की बैठक, लापरवाही पर तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया
विज्ञापन

गोरखपुर। पासपोर्ट सत्यापन के लिए घर पर जाकर आवेदक के साथ पुलिसकर्मी अब सेल्फी भी लेंगे। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने शुक्रवार को पासपोर्ट के नोडल एसपी के साथ बैठक में यह निर्देश दिए। कहा कि आपराधिक इतिहास की जांच सीसीटीएनएस के अलावा रजिस्टर आठ व आसपास के लोगों से भी की जाए। उधर, बिना घर गए ही पासपोर्ट सत्यापन की पुष्टि होने पर गोरखनाथ थाने में तैनात सिपाही शशिकांत, दिलीप कुमार भारती व मोहम्मद फरीम को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी ने विभागीय जांच के भी निर्देश दिए हैं।
दरअसल, गोरखपुर जिले के बहुत से लोग विदेश में रहकर रोजी रोजगार करते हैं। कई लोग फर्जी तरीके से नाम, पता बदलकर दूसरा पासपोर्ट बनवाकर आसानी से विदेश चले जाते हैं।अपराध करने वाले भी ऐसे ही भाग जाते हैं। इस तरह के मामले सामने आने पर एसएसपी ने केस दर्ज कराने के साथ ही लुकआउट नोटिस भी जारी कराया था। अब ऐसे पासपोर्ट ही नहीं बनने पाए, इसकी कवायद तेज कर दी गई है। एसएसपी ने बैठक कर सत्यापन की प्रक्रिया को पूरी तरह से पालन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी ने निर्देश दिया कि पासपोर्ट के नोडल एसपी सुरक्षा हर महीने समीक्षा करेंगे। औचक जांच कर यह सुनिश्चित करें कि लापरवाही न होने पाए। आवेदन में आधार कार्ड का एम आधार पोर्टल से भी जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
कोट-
पासपोर्ट सत्यापन को लेकर निर्देश जारी कर दिया गया है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पासपोर्ट के सत्यापन में ही कमियां पाए जाने पर तीन पुलिस वालों को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed