फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Police will take animal smugglers Rustam and Mannu on remand.

Gorakhpur News: पशु तस्कर रुस्तम और मन्नू को रिमांड पर लेगी पुलिस

Mon, 06 Oct 2025 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Police will take animal smugglers Rustam and Mannu on remand.
रुस्तम को बिहार पुलिस ने किया है गिरफ्तार, पुलिस पर हमले का है आरोपी, गोरखपुर के छात्र हत्याकांड में वांछित है मन्नू
विज्ञापन

कप्तानगंज। पुलिस टीम पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी पशु तस्कर रुस्तम को कप्तानगंज पुलिस रिमांड पर लेगी। इसके लिए कप्तानगंज पुलिस ने बिहार की धनहा पुलिस से संपर्क साधा है। दो दिन पूर्व पश्चिमी चंपारण की धनहा पुलिस और एटीएस ने पशु तस्कर को चरस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जांच में पता चला कि गोपालगंज का रहने वाला पशु तस्करों के सरगना मन्नू शाह और मेराज के गिरोह का सदस्य है। वहीं रामकोला पुलिस ने वारंट-बी मन्नू को रिमांड पर लेने के लिए रिसीव करा दिया है।
गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में पशु तस्करों द्वारा एक छात्र की हत्या के बाद पशु तस्करों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जांच की जिम्मेदारी एसटीएफ को दी गई है। पुलिस के ताबड़तोड़ दबिश पड़ने से गोपालगंज कोर्ट में गोरखपुर कांड का वांछित मन्नू शाह ने सरेंडर कर दिया। वहीं पश्चिमी चंपारण जिले के धनहा थाना क्षेत्र के दहवा गांव निवासी रुस्तम अंसारी के खिलाफ कुशीनगर के कप्तानगंज थाने में पशु तस्करी का केस दर्ज था। मामले में कप्तानगंज पुलिस वारंट तामील कराने धनहा पहुंची। धनहा के दरोगा प्रमोद कुमार के साथ रुस्तम के घर गई थी। रुस्तम ने वारंट रिसीव करने से मना कर दिया। इसको लेकर पुलिस और पशु तस्कर रुस्तम के बीच बहस हो गई। रुस्तम ने अपने साथियों के साथ पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें दरोगा प्रमोद कुमार का रिवाल्वर और मोबाइल पशु तस्करों ने लूट लिया। वहीं कप्तानगंज पुलिस को मौके से भागना पड़ा था। गोपालगंज के एसपी के गांव में पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस इस मामले में छह नामजद और बीस अज्ञात पर लोगों पर केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। आरोपियों की तलाश में पुलिस पडरौना भी आई थी। मामले की जांच कर रही बिहार एटीएस दो दिन पूर्व रुस्तम अंसारी को चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज पुलिस ने रुस्तम को वर्ष 2024 में गोवंश के साथ गिरफ्तार किया था। कप्तानगंज कस्बे के चौकी प्रभारी सौरव द्विवेदी की मानें तो रुस्तम, मन्नू शाह और मेराज के लिए काम करता था। रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके लिए कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं रामकोला पुलिस ने वारंट-बी गोपालगंज पुलिस को रिसीव करा दिया है। मन्नू शाह की पेशी जल्द ही पडरौना कोर्ट में होगी। इसके लिए पुलिस पैरवी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोेट
मन्नू शाह और रुस्तम को पुलिस रिमांड पर लेगी। इसकी प्रक्रिया पूरी करने के लिए विवेचकों को निर्देश दिया गया है। मन्नू शाह का वारंट-बी रिसीव हो गया है। जल्द ही उसकी कोर्ट में पेशी होने वाली है। रुस्तम के नेटवर्क को पुलिस खंगाल रही है।
- निवेश कटियार, एएसपी कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed